1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. India TV Chunav Manch: 'चुनाव में हम जीतेंगे, पूरा विश्वास है',कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया दावा

India TV Chunav Manch: 'चुनाव में हम जीतेंगे, पूरा विश्वास है',कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया दावा

 Published : Nov 16, 2023 07:38 pm IST,  Updated : Nov 16, 2023 11:21 pm IST

India TV Chunav Manch: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जनता से झूठे वादे किए। खरगे ने भरोसा जताया कि कांग्रेस चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगी।

इंडिया टीवी के चुनाव...- India TV Hindi
इंडिया टीवी के चुनाव मंच कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे Image Source : इंडिया टीवी

India TV Chunav Manch: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा विधानसभा चुनावों में हम जीतेंगे ऐसा मुझे पूरा विश्वास है। पार्टी सामूहिक प्रयासों से आगे बढ़ रही है और हमें सफलता मिलेगी। उन्होंने इसका क्रेडिट कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिय़ा। खरगे ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है। 

पीएम मोदी ने जो वादा किया था उनका क्या हुआ?

खरगे ने पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे बड़े- बड़े अमीर लोगों की मदद कर रहे हैं। आम लोग अपने पैसे बैंक में जमा करते हैं और उनके लोग बैंक लूट कर भाग जाते हैं। उन्होंने 15 लाख का वादा किया था किया हुआ। लोग कहते हैं कुछ नहीं मिला। 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने के वादे का क्या हुआ? किसानों की आमदनी डबल करने का वादा किया था उसका क्या हुआ? 

बार-बार झूठ नहीं चल सकता-खरगे

उन्होंने कहा कि जनता से लगातार झूठ बोलकर उन्हें छला गया है। झूठ एक बार चल सकता है लेकिन बार-बार नहीं चलता। खरगे ने कहा कि बीजेपी से लोग नाराज हैं। जनता इस झूठ को समझ रही है।  

कांग्रेस में सबकी बात सुनी जाती है-खरगे

वहीं राजस्थान, मध्यप्रदेश. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अंदरूनी मतभेद पर खरगे ने कहा कि  कहीं भी कुछ मतभेद होते हैं तो हम लोगों को बुलाते हैं, लोकतांत्रिक तरीके से लोगों से बात करते हैं। सबकी बात सुनी जाती है। उसके बाद फैसला लिया जाता है। बीजेपी में लोकतांत्रिक तरीका नहीं अपनाया जाता है।

रिमोट कंट्रोल के सवाल पर खरगे ने कही ये बात

हमारे यहां तानाशाही नहीं है। मोदी जी मुझे रिमोट कंट्रोल बोलते हैं तो फिर नड्डा जी कैसे चलते हैं। मुझे तो फ्री हैंड दिया गया है। क्या नड्डा को वह आजादी है? वो अपने हिसाब से पार्टी को चला सकते हैं? हमारे यहां राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। लोगों के बीच गए और उनसे मिले। वो लोग कहां जाते हैं। बड़ा-बड़ा मंच बनता है, भाषण देकर चले जाते हैं।

2024 का चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे

इंडिया अलायंस के सवाल पर खरगे ने कहा कि देखिए अभी पांच चुनाव है, इसे छोड़ तो नहीं सकते। कई पार्टी इस चुनाव में साथ नहीं हैं। 2024 का चुनाव हम सब साथ मिलकर लड़ेंगे। मैंने सभी नेताओं से बात की है। राम गोपाल यादव जी से बात हुई, नीतीश कुमार से बात हुई है, डी राजा से भी बात हुई। हम सभी 26-27 पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगे। एक ही उद्देश्य है देश में एकता, देश को बचाना.. अगर हमारा एक ही उद्देश्य रहा तो हम जरूर जीतेंगे।

झूठों का सरकार बनाम मूर्खों का सरदार

मैंने इसलिए बोला कि मैंने आपको इससे पहले कई ऐसी बातें बताई कि उन्होंने किस तरह से वादे किए और फिर उसे पूरा नहीं किया तो उसे हम क्या कहेंगे। 15 लाख देने की बात कही थी, 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था, किसानों और युवाओं से भी वादा कर उसे पूरा नहीं किया।  वो तो झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।