1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. मामूली कहासुनी हुई और दोस्त के सिर पर पत्थर दे मारा, मौके पर ही तोड़ा दम; सिरोही के झाड़ोली वीर में दोस्ती का कत्ल

मामूली कहासुनी हुई और दोस्त के सिर पर पत्थर दे मारा, मौके पर ही तोड़ा दम; सिरोही के झाड़ोली वीर में दोस्ती का कत्ल

 Published : Mar 05, 2026 05:02 pm IST,  Updated : Mar 05, 2026 05:02 pm IST

सिरोही के झाड़ोली वीर गांव में 2 दोस्तों के बीच एक मामूली कहासुनी खूनी वारदात में बदल गई। गुस्से में युवक ने पत्थर से वार कर अपने दोस्त की हत्या कर दी।

मृतक कालूराम की फाइल...- India TV Hindi
मृतक कालूराम की फाइल फोटो। Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के सिरोही जिले में एक मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। कैलाशनगर थाना क्षेत्र के झाड़ोली वीर गांव में एक युवक की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार सिरोही जिले के कैलाशनगर थाना क्षेत्र के झाड़ोली वीर गांव में लक्ष्मण मेघवाल और कालूराम के बीच मामूली कहासुनी हो गई। दोनों युवक दोस्त थे। पहले दोनों साथ ही बैठे थे फिर अचानक से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते यह कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान लक्ष्मण मेघवाल ने गुस्से में आकर पत्थर उठाया और कालूराम के सिर पर जोरदार वार कर दिया। पत्थर लगते ही कालूराम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी फरार

घटना की सूचना मिलते ही कैलाशनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, वारदात के बाद आरोपी लक्ष्मण मेघवाल मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं और उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस ने क्या कहा?

कैलाशनगर थाना प्रभारी ओमकरण चारण के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद हुए झगड़े में युवक की पत्थर मारकर हत्या की गई है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।

(रिपोर्ट- विक्रमसिंह करणोत)

यह भी पढ़ें-

दोस्त के साथ होली मनाने जा रहा था विजय, रोडरेज में बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूना

राजस्थान के लग्जरी होटल में मालिक को गोलियों से भूना, खौफनाक वारदात का CCTV फुटेज आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।