1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. मानसिक रूप से कमजोर दिव्यांग युवक के साथ कुकर्म, आरोपी ने 19 साल पहले भी एक नाबालिग को बनाया था शिकार

मानसिक रूप से कमजोर दिव्यांग युवक के साथ कुकर्म, आरोपी ने 19 साल पहले भी एक नाबालिग को बनाया था शिकार

 Published : Mar 15, 2024 04:11 pm IST,  Updated : Mar 15, 2024 04:15 pm IST

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक अयूब ने साल 2005 में भी एक नाबालिग के साथ कुकर्म किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक ढाबे पर काम करता है और उसे रिमांड पर ले लिया गया है।

Rajasthan - India TV Hindi
मानसिक रूप से कमजोर दिव्यांग युवक के साथ कुकर्म Image Source : FILE

पाली: राजस्थान के पाली जिले में एक विभत्स मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने मानसिक रूप से कमजोर व दिव्यांग युवक के साथ कुकर्म को अंजाम दिया है। आरोपी युवक ने पहले पीड़ित को डराया-धमकाया और उसे एक ऑटो से पहले शिवगंज और बाद में फालना ले गया। यहां उसने कुकर्म किया और उसे सुमेरपुर लाकर छोड़ दिया।

अयूब नाम का आरोपी हुआ गिरफ्तार

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि इस घटना को 10 मार्च को अंजाम दिया गया था। पीड़ित युवक घायलावस्था में पीड़ित घर पहुंचा तो परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वह पुलिस के पास आये। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अयूब नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है।  

2005 में भी नाबालिग को बनाया था शिकार

सुमेरपुर एसएचओ भारत सिंह रावत ने बताया कि आरोपी अयूब ने साल 2005 में भी नाबालिग युवक के साथ कुकर्म किया था। मानसिक विकार के चलते अक्सर नाबालिग बच्चों को शिकार बनाता रहा है। कुकर्म के बाद जान से मारने की धमकियां देता रहा है। लोग डर के कारण पुलिस तक नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे रिमांड पर ले लिया गया है।

ढाबे पर काम करता है आरोपी

पुलिस ने घटना के बारे में जानकरी देते हुए बताया कि आरोपी अयूब एक ढाबे पर काम करता है। 10 मार्च की देर शाम को 21 वर्षीय दिव्यांग घूमता-फिरता हुआ सुनसान गली की तरफ चला गया। यह देख आरोपी उसे डरा-धमका कर अपहरण करके ले गया था और उसके साथ कुकर्म किया। कुकर्म के बाद उसने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी और उसे छोड़कर चला गया।

  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।