1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan News: नशे में धुत दो लोगों में हुई लड़ाई, एक ने कर दी दूसरे की हत्या

Rajasthan News: नशे में धुत दो लोगों में हुई लड़ाई, एक ने कर दी दूसरे की हत्या

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 31, 2022 07:39 pm IST,  Updated : May 31, 2022 07:39 pm IST

Rajasthan News: पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला, तो पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले के तपन इलाके के रहने वाला 39 वर्षीय अनील लहूलुहान हालत में मिला।

Rajasthan News- India TV Hindi
Rajasthan News Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

Highlights

  • नशे में धुत थे दोनों मजदूर
  • किसी बात को लेकर हुई लड़ाई
  • लहूलुहान हालत में मिला अनील

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब के नशे में एक मजदूर ने साथी श्रमिक की हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। धौलपुर शहर के सर्किल अधिकारी प्रवेंद्र महला ने बताया कि बाडी रोड इलाके में निर्माणाधीन धौलपुर मेडिकल कॉलेज में सोमवार की रात सुनील और अनील के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, दोनों नशे में थे। 

उन्होंने बताया कि मजदूरों के सुपरवाइजर ने बीच बचाव कर दोनों को समझा बुझाकर एक कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह एक मजदूर ने कमरे से खून आने की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला, तो पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले के तपन इलाके के रहने वाला 39 वर्षीय अनील लहूलुहान हालत में मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

उन्होंने बताया कि मृतक के कमरे में कांच के टुकड़े पाए गए है। संभव है कि आरोपी ने कांच के टुकड़े से अनिल की गला रेत कर हत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मृतक के गांव के साथी मजदूर सुनील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। 

बेटी के साथ महिला ने की आत्महत्या

वहीं, राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में 25 वर्षीय एक महिला ने अपनी दो साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र की है, जहां सोमवार रात बाबुड़ी नाम की महिला अपनी बेटी अर्पिता के साथ घर से निकली और कथित तौर पर कुएं में कूद गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।