1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान की जनता अब और भी ज्यादा गुस्से में है, बीजेपी ने लोगों को गुमराह करके सरकार बनाई- अशोक गहलोत

राजस्थान की जनता अब और भी ज्यादा गुस्से में है, बीजेपी ने लोगों को गुमराह करके सरकार बनाई- अशोक गहलोत

 Published : Jan 17, 2024 11:49 pm IST,  Updated : Jan 17, 2024 11:56 pm IST

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,‘‘दुष्कर्म, महिलाओं पर अत्याचार, हत्या की घटनाएं डेढ़ महीने में कितनी हुई हैं, आप गिनती कर लीजिए। ये भाजपा वाले राजस्थान में किस मुंह से हमें बदनाम कर रहे थे?’’

Rajasthan, Congress, Ashok Gehlot- India TV Hindi
अशोक गहलोत Image Source : PTI/FILE

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी राजस्थान में विपक्ष की भूमिका जोरदार तरीके से निभाएगी। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं परे लोगों को गुमराह कर चुनाव जीतने का भी आरोप लगाया। गहलोत ने कहा, "चूंकि अब हमें विपक्ष की भूमिका मिली है तो हम इसे जोरदार तरीके से निभांएगे। यही मैं कह सकता हूं। आम जनता से कहना चाहूंगा कि किसी भी तरह की तकलीफ हो तो हमें बताएं। हम उनको राहत दिलाने में कोई असर नहीं छोड़ेंगे।’’ 

राज्य में बढ़ गए हैं अपराध- गहलोत 

बता दें कि नवगठित 16वीं विधानसभा की बैठक 19 जनवरी से शुरू हो रही है। विधानसभा में कांग्रेस के 115 व भाजपा के 70 विधायक हैं। राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर कटाक्ष करते हुए गहलोत ने कहा,‘‘राज्य की नई सरकार के गठन के अभी दो महीने भी नहीं हुए हैं लेकिन अभी से ही सरकार के बारे में जिस तरह की चर्चा होने लगी है वह अच्छी नहीं है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘दुष्कर्म, महिलाओं पर अत्याचार, हत्या की घटनाएं डेढ़ महीने में कितनी हुई हैं, आप गिनती कर लीजिए। ये भाजपा वाले राजस्थान में किस मुंह से हमें बदनाम कर रहे थे?’’ 

'राजस्थान अन्य राज्यों के मुकाबले बहुत बेहतर था'

उन्होंने कहा कि राजस्थान अन्य राज्यों के मुकाबले बहुत बेहतर था, लेकिन इसके बावजूद विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह जी, पांच- पांच मुख्यमंत्रियों व भाजपा के अन्य नेताओं ने झूठ बोल बोलकर लोगों को गुमराह कर दिया, जिसे राज्य की जनता भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि अब राज्य के लोगों को ज्यादा गुस्सा आ रहा है कि ये झूठ बोलकर और गुमराह करके चुनाव जीत गए। 

जूली को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का मैं स्वागत करता हूं- गहलोत 

वहीं पूर्व मंत्री टीकाराम जूली को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाए जाने का स्वागत करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘जूली को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का मैं स्वागत करता हूं। उनका अपना अनुभव है, दलित वर्ग से आते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि हम सब के सहयोग से वे नेता प्रतिपक्ष की भूमिका बहुत ही शानदार ढंग से निभाएंगे।’’ गहलोत ने भाजपा पर राम मंदिर के कार्यक्रम को लेकर राजनीति करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा,‘‘राम मंदिर को लेकर भी ये लोग माहौल बना रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के सब भक्त हैं पर जिस प्रकार की राजनीति हो रही है, वह ठीक नहीं है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।