1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कचरा उठाने वाली महिला का अपहरण, दुष्कर्म कर बेहोशी की हालत में सड़क पर छोड़ा

राजस्थान में कचरा उठाने वाली महिला का अपहरण, दुष्कर्म कर बेहोशी की हालत में सड़क पर छोड़ा

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Dec 28, 2023 11:06 pm IST,  Updated : Dec 28, 2023 11:06 pm IST

राजस्थान के कोटा में एक बड़ा अपराध सामने आया है। यहां एक कचरा उठाने वाली महिला का 2 बदमाशों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। बता दें कि महिला की आयु 26 वर्ष है।

Rajasthan rape case Garbage collecting woman kidnapped and raped in kota- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

राजस्थान के कोटा में रलायता के जंगलों में कूड़ा बीनने वाली 26 वर्षीय एक महिला का बुधवार को दो अज्ञात युवकों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने महिला को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया गया, जहां दोपहर में एक राहगीर ने उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, दोनों नाबालिग हैं और क्रमश: नौवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ते हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

पहले किया किडनैप फिर किया रेप

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पहले झालावाड़ महिला पुलिस थाने में उनके खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था तथा महिला की मेडिकल जांच कराई थी। पुलिस उपाधीक्षक मुकुल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहने वाली महिला झालावाड़ शहर में अपने बच्चों के साथ एक अस्थायी झोपड़ी में रहती थी। मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने कथित तौर पर अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। 

बेहोशी की हालत में सड़क पर छोड़ा

उन्होंने बताया कि युवक महिला को रलायता के जंगलों में ले गए जहां उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया। पुलिस उपाधीक्षक के मुताबिक सड़क से गुजर रहे एक स्थानीय व्यक्ति ने महिला को देखा और उसे झालावाड़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। करीब एक घंटे बाद महिला को होश आया। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कीं।

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।