1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, मच गया हड़कंप

राजस्थान: जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, मच गया हड़कंप

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Dec 27, 2023 11:05 pm IST,  Updated : Dec 27, 2023 11:14 pm IST

राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एयरपोर्ट प्रबंधन को धमकी भरा ईमेल आया है। हालांकि सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला। इससे पहले गोरखपुर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।

Jaipur airport- India TV Hindi
एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली Image Source : REPRESENTATIVE PIC

जयपुर: राजस्थान के जयपुर में हड़कंप मच गया है। जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एयरपोर्ट प्रबंधन को धमकी भरा ईमेल आया है। धमकी मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया है। हालांकि सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला।

गोरखपुर एयरपोर्ट पर भी मचा था हड़कंप

इससे पहले गोरखपुर एयरपोर्ट टर्मिनल में बम होने की सूचना पर मंगलवार को हडकंप मच गया था। जांच में यहां एक संदिग्ध बैग मिला था। हालांकि बाद में एयरपोर्ट प्रशासन ने इसे सुरक्षा के लिए किया गया मॉकड्रिल बताया था, जिसके बाद यात्रियों ने चैन की सांस ली थी। 

मुंबई में भी मच चुका है हड़कंप

इससे पहले मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ये धमकी भी एक ईमेल के जरिए आई थी। मेल भेजने वाले ने धमाका टालने के लिए 48 घंटे के अंदर 10 लाख डॉलर देने की मांग रखी थी। आरोपी इन रुपयों को बिटकॉइन में चाहता था।

ये भी पढ़ें: 

NCP अध्यक्ष शरद पवार को नहीं मिला राम मंदिर के उद्घाटन का न्यौता, खुद बताई ये बात 

दुनिया के इन देशों में सबसे ज्यादा है स्मार्टफोन की लत, टॉप-10 में भारत नहीं, हो गए ना हैरान? 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।