1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus से 13 और लोगों की मौत, सामने आए संक्रमण के 2176 नये मामले

राजस्थान में Coronavirus से 13 और लोगों की मौत, सामने आए संक्रमण के 2176 नये मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 12, 2020 07:34 pm IST,  Updated : Nov 12, 2020 07:34 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 2176 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की अब तक कुल संख्या 2,19,327 हो गई है, जबकि कोविड-19 से बृहस्पतिवार को 13 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों का कुल आंकड़ा 2032 तक पहुंच गया।

Rajasthan reports 13 more COVID-19 deaths, 2,176 new cases- India TV Hindi
कोविड-19 से बृहस्पतिवार को 13 और लोगों की मौत हो गई। Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 2176 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की अब तक कुल संख्या 2,19,327 हो गई है, जबकि कोविड-19 से बृहस्पतिवार को 13 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों का कुल आंकड़ा 2032 तक पहुंच गया। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2032 हो गयी।

Related Stories

अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जोधपुर में 199, अजमेर में 151, बीकानेर में 149, कोटा में 116, भरतपुर में 97, उदयपुर में 78 व पाली में 76 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,99,943 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही बुधवार को संक्रमण के 2176 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2,19,327 हो गयी जिनमें से 17,352 रोगी उपचाराधीन हैं।

त्योहारी मौसम के चलते और मौसम में आये बदलाव के बाद राजधानी जयपुर सहित अन्य स्थानों पर संक्रमण के मामलों में बढोत्तरी हुई है। नये मामलों में जयपुर में सबसे अधिक 475, जोधपुर में 366, बीकानेर में 258, अजमेर में 131, अलवर में 111, कोटा में 95, सीकर—उदयपुर में 71—71 नये संक्रमित व्यक्ति शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।