1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस राज्य में 16 नवंबर से नहीं खुलेंगे स्कूल

इस राज्य में 16 नवंबर से नहीं खुलेंगे स्कूल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 12, 2020 11:55 am IST,  Updated : Nov 12, 2020 11:55 am IST

राज्य सरकार ने कहा कि चूंकि बच्चों के अभिभावकों ने स्कूलों के फिर से खोलने पर एकमत नहीं थे, इसलिए इस बारे में दिए गए आदेश को रद्द कर दिया गया है।

Schools will not open in Tamil Nadu from November 16 । इस राज्य में 16 नवंबर से नहीं खुलेंगे स्कूल- India TV Hindi
Schools will not open in Tamil Nadu from November 16 । तमिलनाडु में 16 नवंबर से नहीं खुलेंगे स्कूल Image Source : PTI (FILE)

चेन्नई. तमिलनाडु सरकार ने कक्षा 9, 10, 11 और 12 के लिए 16 नवंबर से स्कूलों को फिर से खोलने के अपने पहले के आदेश को रद्द कर दिया है। साथ ही सरकार ने 100 से अधिक व्यक्तियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामुदायिक और राजनीतिक बैठकों में शामिल होने की मंजूरी को भी वापस ले लिया।

राज्य सरकार ने कहा कि चूंकि बच्चों के अभिभावकों ने स्कूलों के फिर से खोलने पर एकमत नहीं थे, इसलिए इस बारे में दिए गए आदेश को रद्द कर दिया गया है।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि अगले आदेश तक तमिलनाडु में स्कूलों को बंद रखा जाएगा। सरकार ने कहा कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को हालांकि 2 दिसंबर को केवल शोधकर्ताओं, अंतिम वर्ष के स्नातकोत्तर और तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए फिर से खोला जाएगा। हालांकि, अन्य छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। (IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत