1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में तीन बार CM रहे गहलोत को पसंद है 'गोल्ड', नहीं है कोई कार, जानिए कितनी है संपत्ति

राजस्थान में तीन बार CM रहे गहलोत को पसंद है 'गोल्ड', नहीं है कोई कार, जानिए कितनी है संपत्ति

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 06, 2023 06:01 pm IST,  Updated : Nov 06, 2023 06:05 pm IST

अशोक गहलोत ने आज सरदारपुरा सीट से अपना नामांकन पत्र भरा। चुनाव आयोग में दिए हलफनामे में अशोक गहलोत ने अपनी कुल संपत्ति का ब्यौरा दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि है कि उनके पास 20 हजार नकद जबकि उनकी पत्नी के पास 10 हजार नकद है।

अशोक गहलोत ने नामांकन किया दाखिल- India TV Hindi
अशोक गहलोत ने नामांकन किया दाखिल Image Source : PTI

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आज यानी 6 नवंबर आखिरी तारीख थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जोधपुर की सरदारपुरा सीट से अपना नामांकन पत्र भरा। यह सातवीं बार है जब तीन बार के मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। चुनाव आयोग में दिए हलफनामे में अशोक गहलोत ने अपनी कुल संपत्ति का ब्यौरा दिया है। 

पत्नी के नाम बैंक में 65 लाख जमा

अशोक गहलोत ने नामांकन पत्र में जानकारी दी है कि उनके पास 20 हजार नकद, उनकी पत्नी के पास 10 हजार नकद है। उन्होंने हलफनामे में बताया है कि उनके बैंक खातों में 1.93 करोड़ जमा है, जबकि पत्नी के नाम बैंक में 65 लाख जमा है। सीएम के पास आधा तोला सोना है। खुद के पास कोई वाहन नहीं है। मुख्यमंत्री के पास विधानसभा का दिया हुआ एक आईफोन, दो फ्रीज, दो एसी और दो कलर टीवी है। 

गहलोत के खिलाफ 4 केस पेंडिंग

उन्होंने बताया है कि जोधपुर के मंडोर में 23 बीघा पैतृक खेती की जमीन है, जिसका 7 करोड़ बाजार मूल्य है। मूंडवा और नागौर में पैतृक प्लॉट में आधा हिस्सा है। जोधपुर के महामंदिर के पैतृक प्लॉट में आधा हिस्सा है, जिसका बाजार मूल्य 38.55 लाख है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ चार केस पेंडिंग है, जिसमें दिल्ली में एक और जयपुर में तीन केस है।

2018 में गहलोत की संपत्ति कितनी थी?

चुनाव आयोग में दिए हलफनामे में अशोक गहलोत ने अपनी कुल संपत्ति 11 करोड़ 68 लाख 98 हजार 758 बताई है। इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक, तब सीएम गहलोत की कुल संपत्ति 6 करोड़ 53 लाख थी। ऐसे में पिछले पांच साल में सीएम गहलोत की कुल संपत्ति में लगभग दोगुने की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, साल 2013 में सीएम गहलोत द्वारा घोषित कुल संपत्ति महज 1 करोड़ 69 लाख रुपये थी, जबकि वर्ष 2008 में वे 1 करोड़ 7 लाख के मालिक थे। अशोक गहलोत की संपति में साल 2013 से 2023 के बीच में करीब 7 गुने का इजाफा हुआ है।

नामांकन दाखिल करने से पहले बड़ी बहन का लिया आशीर्वाद

गौरतलब है कि अशोक गहलोत आज अपनी परंपरागत सीट सरदारपुरा क्षेत्र से नामांकन-पत्र दाखिल करने से पहले अपनी बड़ी बहन के घर पहुंचे। वहां उन्होंने बड़ी बहन से जीत का आशीर्वाद लिया। उसके बाद गहलोत नामांकन दाखिल करने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष पहुंचे। वहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर अशोक गहलोत के साथ उनकी पत्नी सुनीता गहलोत भी रहीं। राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर एक ही फेज में 25 नवंबर को मतदान होगा।

- चंद्रशेखर व्यास की रिपोर्ट

अब पंजाब में AAP नेताओं पर शिकंजा, विधायक जसवंत सिंह गज्जण माजरा को ED ने हिरासत में लिया

दिवाली से पहले कर्मियों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने दी बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता बढ़कर हुई 46%

मिजोरम चुनाव की तैयारियां पूरी, मतदान केंद्र पर जा रहे पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।