Kark Rashifal 4 January 2026: कर्क राशि वालों के लिए 4 जनवरी 2026 का दिन हलचल और अवसरों का मेल लेकर आ रहा है। आज आपका दिन सामाजिक गतिविधियों, नए संपर्कों और जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। कुछ क्षेत्रों में आपको तारीफ और पहचान मिलेगी, वहीं भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान भी महसूस हो सकती है। आचार्य इंदु प्रकाश जी के अनुसार, दिन का संतुलन बनाए रखना आपके लिए सबसे अहम रहेगा।
काम के चक्कर में भाग दौड़ ज्यादा रहेगी
आज का दिन आपके लिए कुछ नए बदलाव लेकर आने वाला है। रिश्तेदारों का आना-जाना घर में लगा रहेगा। राजनीति में रुचि बढ़ेगी और आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे। आज काम के चक्कर में भाग दौड़ ज्यादा रहने की वजह से थकान हो सकती है। पेंटिंग करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आपकी पेंटिंग किसी बड़े एग्जिविशन में लगाई जाएगी, जिससे आपकी जान पहचान बढ़ेगी। टेक्नोलॉजी के छात्रों को आज किसी कंपनी से बढ़िया पैकेज वाला ऑफर मिल सकता है। आज आपको घरेलू कामों में हाथ बटाने का मौका मिलेगा है।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 2
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें- सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026