Mithun Rashifal 10 January 2026: बुध की राशि मिथुन वालों के लिए शनिवार का दिन मान-प्रतिष्ठा दिलाने वाला साबित हो सकता है। आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि धन से जुड़े लेन-देन में आपको बेहद सतर्कता शनिवार के दिन बरतनी चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं 10 जनवरी का मिथुन राशिफल।
आज का मिथुन राशिफल 10 जनवरी 2026
शनिवार का दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग उच्च शिक्षा पाने की इच्छा रखते हैं, उन्हें किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिलेगा। आप मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे। आपकी काबिलीयत से आपको नयी पहचान मिलेगी, आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बनायेंगे। आपको रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
- शुभ रंग - पीला
- शुभ अंक - 1
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026