Mithun Rashifal 4 January 2026: आज मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। 4 जनवरी 2026 का दिन आपके लिए बदलाव और तरक्की के संकेत लेकर आ रहा है। आज का दिन आपके लिए कई अहम फैसलों की नींव रख सकता है, जिनका असर भविष्य पर पड़ेगा। करियर, व्यापार और पर्सनल लाइफ तीनों ही क्षेत्रों में हलचल बनी रहेगी। नए लोगों से जुड़ाव और नए अवसर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानते हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
आज आपके लिए बड़े फैसलों और नए मौकों का दिन
आज का दिन आप के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको प्रशासनिक विभाग से नौकरी के लिए ऑफर लेटर मिल सकता है आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आज घरेलू रोजमर्रा की वस्तुओं को खरीदने में पैसे अधिक खर्च होंगे। बिजनेस के लिए आज आप किसी मल्टी नेशनल कंपनी से डील कर सकते है। अगर आज आप नई जमीन खरीदना चाहते है, तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। दोस्तों के साथ पार्टी में जा सकते हैं। आज आप स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्लान बना सकते हैं।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें- सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
संपादक की पसंद