Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 13 January 2026 Rashifal: लोहड़ी पर मेष-कर्क और कुंभ वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, तरक्की के खुलेंगे द्वार, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां

13 January 2026 Rashifal: लोहड़ी पर मेष-कर्क और कुंभ वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, तरक्की के खुलेंगे द्वार, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal 13 January 2026: आज लोहड़ी का पावन पर्व है। ये त्योहार कुछ राशि वालों के जीवन में ढेरों खुशियां लेकर आया है। इन राशियों के लोगों को करियर में जबदस्त ग्रोथ मिलेगी।

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Laveena Sharma Published : Jan 13, 2026 05:59 am IST, Updated : Jan 13, 2026 07:01 am IST
aaj ka rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 13 जनवरी 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 January 2026: आज माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगी तो वहीं रात 12 बजकर 7 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज लोहड़ी का त्योहार मनाया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि 

आज आपका भाग्य पूरे दिन आपके साथ रहने वाला है। आज सभी कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। आज आपके मन में किसी बात को लेकर उलझन बनी रहेगी, लेकिन किसी के साथ बातें शेयर करने से सब ठीक हो जायेगा। आज आप अपने बिजनेस के लिए नई योजनाएं बनायेंगे। सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको किसी समारोह में सम्मानित किया जायेगा। अविवाहित लोगों को आज शादी के प्रस्ताव आयेंगे। परिवार के सभी लोगों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई से हट सकता है।

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 9

वृष राशि

आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। साथ ही घर पर धार्मिक कार्यक्रम करने का मन बनायेंगे। आज लोगों को प्रसन्न करने के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज फ़ोन पर किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगें।

  • शुभ रंग - बैंगनी
  • शुभ अंक - 8

मिथुन राशि

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगें, जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे। पेंटिंग करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपकी कला की तारीफ होगी। इंजीनियरिंग के छात्रों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। आज बच्चों के जरुरत का सामान खरीदेंगे, जिससे बच्चे आपसे खुश होंगे।दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग - ग्रे
  • शुभ अंक - 2

कर्क राशि

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। सोशल मिडिया पर आज आपके नए-नए दोस्त बनेंगे। आज जीवनसाथी के साथ घरेलू चीजों को खरीदने का प्लान बनायेंगे। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार के लिए आज आप किसी बड़े ग्रुप से डील करने में कामयाब होंगे। अगर आप नयी जमीन खरीदना चाहते है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। दोस्तों के साथ घर पर पार्टी मनाएंगे, जिसमें आप खूब एन्जॉय करेंगे। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 5

सिंह राशि

आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ आप काम करेगें तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आज आपकी अन्दरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। आज आपके व्यवहार को लेकर पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों को आज अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 6

कन्या राशि 

आज आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। आज किसी कार्य को पूरा करने के लिए परिवार वालों से राय ले सकते है। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। लवमेट के साथ कही घूमने जायेंगे, रिश्ते में और मिठास आयेगा। आज आपके व्यापार में दो-गुना वृद्धि होने के योग बने हुये है। आज आपको अपने पिता से अच्छा सरप्राइज मिलेगा। आज आप परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 1

तुला राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्तों से किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। आज किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्या का समाधान निकलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की वजह से आज आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये आज पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आयेगा। मौसम की वजह से सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। 

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 4

वृश्चिक राशि

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके साथ काम करने का प्रपोजल आयेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, थोड़ी और मेहनत करने से सफलता जल्द ही कदम चूमेगी। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी में आज प्रमोशन होने से आप प्रसन्न होंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

  • शुभ रंग - गुलाबी
  • शुभ अंक - 5

धनु राशि 

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है।सामाजिक कार्यों को लेकर आपके आस-पास के लोग आपकी तारीफ करेंगे। लवमेट के साथ आज समय बिताने का प्लान बनायेंगे, यह प्लान आपके रिश्ते को और मजबूत करने में सहायक रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

  • शुभ रंग - नारंगी
  • शुभ अंक - 3

मकर राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज नौकरी में बदलाव करने का मन बनायेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों के लिए जॉब के अच्छे अवसर सामने आएंगे। आप अपने रूटीन में साकारात्मक बदलाव करेंगे तो निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षित बनाएगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पैसे आज आपको वापस मिलेंगे। आज आप किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आज मेडिटेशन करने से उलझने दूर होंगी, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 1

कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तर पहुंचाने में मदद करेगा। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आर्थिक पक्ष पहले से काफी बढ़िया रहेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के विवाहित लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। कलात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। कम्पूटर कोर्स ज्वाइन का मन बनायेंगे । 

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 6

मीन राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज नए दोस्त बनाने से पहले उनके बारे में पूरी जानकारी कर लें, तभी दोस्ती का हाथ बढ़ाये। इस राशि के आविवाहित लोगों के विवाह की बात होगी। आज घरेलू उपयोग का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। आज किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। लवमेट से उपहार मिलेगा, जिससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे।

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 9

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement