Singh Rashifal 10 January 2026: सिंह राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छा साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शनिवार के दिन कुछ राशियों को अच्छे और नए अनुभव हो सकते हैं। धन लाभ के भी योग हैं। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं सिंह राशि का दैनिक राशिफल।
सिंह राशिफल 10 जनवरी 2026
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग मिलने से प्रसाशनिक कार्य पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। आपके दिमाग में नये-नये विचार आयेंगे। लेखन का कार्य कर रहे लोगों की रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। व्यर्थ की बातों में उलझने से बचें। लवमेट एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। शनिवार के दिन अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे जो आपके लिए भविष्य में काम आएंगे।
- शुभ रंग - बैंगनी
- शुभ अंक - 7
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026