Tula Rashifal 4 January 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्र आज पढ़ाई में ध्यान दें उन्हें मनचाहा परिणाम मिलेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 4 जनवरी का दैनिक राशिफल।
तुला राशिफल 4 जनवरी 2026
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज मौसम खुशनुमा होने से आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज आपको अपना बिजनेस आगे बढ़ाने में किसी इष्ट मित्र की सलाह बहुत कारगर सिद्ध हो सकती है। पढ़ाई में छात्रों को ध्यान देने की जरूरत है जिससे उन्हें मनवांछित परिणाम प्राप्त हो सके। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अपने बड़े भाई बहन से विचार विमर्श करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा करना शुभफलदायक रहेगा। प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। आपका आर्थिक मजबूत होगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 5
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026