1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Libra Weekly Horoscope तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल 29 अगस्त से 4 सितंबर 2022 : इस हफ्ते रहें सतर्क

Libra Weekly Horoscope तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल 29 अगस्त से 4 सितंबर 2022 : इस हफ्ते रहें सतर्क

 Written By: Anil Kumar Thakkar, Edited By: Sushma Kumari
 Published : Aug 28, 2022 05:01 pm IST,  Updated : Aug 28, 2022 05:01 pm IST

Libra Weekly Horoscope (तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल 29 अगस्त से 4 सितंबर 2022) : आइए जानते हैं तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल।

Libra Weekly Horoscope - India TV Hindi
Libra Weekly Horoscope Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आपको अपनी वाणी और अपने शब्दों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी।
  • आपका स्वभाव कुछ चिड़चिड़ा हो सकता है।

Libra Weekly Horoscope (तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल 29 अगस्त से 4 सितंबर 2022) :  इस सप्ताह केतु के प्रथम भाव में होने से आपकी सेहत में आने वाले कई सकारात्मक बदलाव कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में आपको दूसरे के साथ खुलकर बातचीत करने में मदद करेंगे। जिसके कारण आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आप हर निर्णय को लेने में भी खुद को पूरी तरह सक्षम पाएंगे। आपको इस सप्ताह अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके मन को ख़ुशनुमा बना देगा। इससे आपके मन में सकारात्मकता की वृद्धि तो होगी ही साथ ही आप घर के छोटे सदस्यों के लिए घर जाते समय, कोई उपहार भी लेकर जाने का प्लान कर सकते हैं। 

वहीं सप्ताह के मध्य चन्द्रमा भी आपके प्रथम भाव में विराजमान होते हुए केतु के साथ युति करेंगे। जिससे आपको अपनी वाणी और अपने शब्दों पर नियंत्रण रखने की विशेष आवश्यकता होगी। क्योंकि आशंका है कि इस दौरान आप परिवार के किसी सदस्य से बात करते समय कुछ ऐसा बोल दें, जिससे वो आपकी बातों का गलत मतलब निकालकर आप से झगड़ा कर लें। संभव है कि केतु के कारण आपके निजी जीवन में चल रही उठा-पथक आपको बैचैन करें। इससे आपका स्वभाव कुछ चिड़चिड़ा हो सकता है, जिससे आपका करियर भी प्रभावित होगा और आप किसी भी कार्य के प्रति खुद को केंद्रित रखने में असमर्थ रहेंगे। इससे आपको आने वाले समय में बहुत सी परेशानियों से भी दो-चार होना पड़ेगा।

 इस समय उन छात्रों को अपनी मेहनत पर ध्यान देने की अधिक आवश्यकता होगी, जो जीवन में अपने लक्ष्यों को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है क्योंकि इस दौरान बुध का आपके द्वादश भाव में होना, आपको अपने अहंकार को लेकर सबसे ज्यादा संघर्ष दे सकता है। इसके अतिरिक्त आप अपनी कक्षा में बेहतर करते हुए अपने अभिभावकों और शिक्षकों से सराहना प्राप्त कर सकेंगे। 

उपाय: घर पर तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी देखभाल करें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)

ये भी पढ़ें - 

Aries Weekly Horoscope मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल 29 अगस्त से 4 सितंबर 2022 - लकी साबित होगा ये सप्ताह

Vastu Shastra: घर में इन कलर को कराने से छंट जाते हैं संकट के बादल, खुल जाएंगे भाग्य के दरवाजे

Vastu Tips: हल्दी से करें गणेश जी का तिलक, पीले रंग के वस्त्र पहनने से घर में आएगा गुड लक

Chanakya Niti: किसी भी हाल में दूसरों के सामने न खोलें ये 3 राज, वरना पर जाएंगे लेने के देने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।