1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Love Horoscope 25th Oct 2025: प्यार की नई शुरूआत कर सकती हैं ये 3 राशियां, आज दूर होंगे गिलशिकवे, पढ़ें लव राशिफल

Love Horoscope 25th Oct 2025: प्यार की नई शुरूआत कर सकती हैं ये 3 राशियां, आज दूर होंगे गिलशिकवे, पढ़ें लव राशिफल

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 25, 2025 06:46 am IST,  Updated : Oct 25, 2025 07:25 am IST

Love Horoscope 25th Octomber 2025: 25 अक्टूबर का दिन प्रेम और रिश्तों के लिहाज से कई राशियों के आज का दिन प्रतिकूल हो सकता है। वृषभ- मकर सहित कई लोगों को अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता होगी। जानिए आज का लव राशिफल

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : UNSPLASH

Love Horoscope 25th Octomber 2025: आज का दिन कुछ राशियों के जीवन में नई शुरुआत कर सकता है। आज के दिन प्रेमी जोड़े गिलेशिकवों को भूलेंगे। रोमांस की अधिकता भी कुछ राशि वालों के जीवन में देखने को मिलेगी। वृषभ और मकर राशि समेत कुछ राशियां रिश्ते में आयी दूरियों को दूर कर सकती हैं। आइए ऐसे में जान लेते हैं सभी राशियों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों के मामले में कैसा रहेगा।

मेष:

गणेशजी कहते हैं कि आप जिससे अभी हाल फिलहाल मिले हैं उसके मन में अपनी अच्छी छवि बनाने के लिए बहुत उत्साहित हैं लेकिन उस ख़ास के मन में आपकी इमेज बिगाड़ने के लिए आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। हो सकता है कि सलाह देने वाला भी उसी के प्रति आकर्षित हो।  

  • भाग्यशाली रंग : सुनहरा
  • भाग्यशाली अंक : 7

वृषभ:

गणेशजी कहते हैं कि सभी पक्षों से प्रतिबद्धताओं की वजह से आप एक बहुत व्यस्त जीवन जी रहे थे। आज आप पर दबाव कुछ कम हो सकता है। इस अवसर को आराम करने या अपने साथी या परिवार के साथ ख़ुशी से बिताये। आपको परिचित चीजों से आनंद की अनुभूति होगी। आप अपने साथी के साथ घर पर एक शांत शाम का आनंद उठाएं बजाय की आप बाहरी चीज़ो या बाहर आनंद उठाने जाएं।            ᅠ

  • भाग्यशाली रंग : भूरा
  • भाग्यशाली अंक : 12

मिथुन:

गणेशजी कहते हैं कि अगर आप बहुत अच्छा सबंध बनाये रखना चाहते हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप अपने अहंकार को छोड़ दें। आपकी तंग सोच और अहंकार से आपके पारिवारिक जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। अगर आप छोटे विवादों को बड़ी समस्याओं में तब्दील नही होने देना चाहते तो अभी संभल जाएं। जो मामला अभी चल रहा है उसे अपने से अलग नजरिये से देखने की कोशिश करें।             

  • भाग्यशाली रंग : जामुनी
  • भाग्यशाली अंक : 2

कर्क:

गणेशजी कहते हैं कि भाग्य लक्ष्मी और पोषण से संबंधित ग्रह आज आपकी राशि में चमक रहे हैं। अपने प्यार को एक आरामदायक अनुभव से रूबरू कराएं। अपने प्यार को महसूस करायें की वो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ग्रहों की स्थिति आपके प्यार के जीवन की रक्षा करेगा। ये समय प्रेम में डूबने का समय है।      

  • भाग्यशाली रंग : बैंगनी
  • भाग्यशाली अंक : 1

सिंह:

गणेशजी कहते हैं कि हवा में बहुत प्यार है और आप इसे महसूस कर सकते हैं। आपको अपने प्यार को सबसे खूबसूरती से व्यक्त करने की इच्छा होगी, इसलिए इसमें और देरी न करें। अपनी भावनाओं को सामने रखने से पहले अच्छा पोशाक पहनें, अपने कपड़ों पर एक अच्छा कोलोन लगाएं, एक अच्छा उपहार खरीदें और बहुत ही आकर्षक और सूक्ष्म तरीके से प्रस्ताव दें।             

  • भाग्यशाली रंग : गुलाबी
  • भाग्यशाली अंक : 3

कन्या:

गणेशजी कहते हैं कि आपके और आपके प्रियजन के बीच बातचीत का एक बहुत ही सहज प्रवाह होगा, और आप दोनों को गहन और भावुक चर्चा में देखना अद्भुत होगा। आप दोनों के बीच का रिश्ता फिर से नया हो जाएगा और आप फिर से प्यार में पड़ जाएंगे।    

  • भाग्यशाली रंग : नारंगी
  • भाग्यशाली अंक : 6

तुला:

गणेशजी कहते हैं कि अपने प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की युक्ति है गहन स्तर पर बातचीत। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें और अपने साथी के साथ गहरे राज़ साझा करें। यह सही समय है कि आप सभी मतभेदों और विवादों को सुलझा लें और अपनी एकजुटता का आनंद लें।            

  • भाग्यशाली रंग : पीला
  • भाग्यशाली अंक : 8

वृश्चिक:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन कुछ ख़ास करने का है और आप दोनों को ऐसा करने में मज़ा आएगा। एक और अच्छा विचार विभिन्न गतिविधियों को जोड़ना है जैसे कुछ कलात्मक गतिविधियों में शामिल होना, शैक्षिक अभियान और उसके बाद एक रोमांटिक कैंडललाइट डिनर।             

  • भाग्यशाली रंग : काला
  • भाग्यशाली अंक : 11

धनु:

गणेशजी कहते हैं कि अगर आप सच्चे प्यार की तलाश में हैं तो आपको बाहर जाना होगा, नए लोगों से मिलना होगा और उनकी बातें सुननी होंगी। युक्ति यह है कि अपने बारे में बहुत अधिक बात न करें और दूसरों को अपने बारे में बात करने दें। सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान दें और छोटी-छोटी खामियों को नजरअंदाज करें।               

  • भाग्यशाली रंग : हरा
  • भाग्यशाली अंक : 2

मकर:

गणेशजी कहते हैं कि आप आमतौर पर अपने खोल में रहना पसंद करते हैं और लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते। आज आस-पास के लोगों को आपका एक अलग रूप देखने को मिलेगा और आप अपने भड़कीले व्यवहार और प्यार भरे रवैये से उन्हें आकर्षित करेंगे। आप अधिक घुलना-मिलना शुरू कर सकते हैं।          

  • भाग्यशाली रंग : नीला
  • भाग्यशाली अंक : 14

कुंभ:

गणेशजी कहते हैं कि दूसरों के साथ अपने संबंधों को विकसित करने के लिए यह एक अच्छा दिन है। यदि आप किसी रिश्ते में बंधने की सोच रहे हैं, तो आपको अपने हास्य-विनोद में सबसे अच्छा होना होगा और ऐसी जगहों की तलाश करनी होगी जहां आप दोनों बैठ सकें, आराम कर सकें और अच्छी बातचीत कर सकें। 

  • भाग्यशाली रंग : लाल
  • भाग्यशाली अंक : 9

मीन:

गणेशजी कहते हैं कि यदि आप अपने प्रेम संबंधों में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं तो आपको आज किसी पार्टी में जाना चाहिए और आनंद लेना चाहिए क्योंकि घर पर रहने और बार-बार बहस करने का कोई मतलब नहीं है।    ᅠ

  • भाग्यशाली रंग : सफेद
  • भाग्यशाली अंक : 4

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

यह भी पढ़ें- 

Chhath Puja Nahay khay vidhi: नहाय-खाय में क्या करते हैं? जानें छठ पूजा के पहले दिन की पूजा विधि और नियम

Chhath Puja Upay: संतान की दीर्घायु और सफलता के लिए छठ पर्व पर करें ये 3 उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।