1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mithun monthly horoscope September 2022: सितंबर में खुलेगी मिथुन राशि वालों के लिए धन की पोटली, रिलेशनशिप में न लाएं इगो

Mithun monthly horoscope September 2022: सितंबर में खुलेगी मिथुन राशि वालों के लिए धन की पोटली, रिलेशनशिप में न लाएं इगो

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Aug 29, 2022 11:33 pm IST,  Updated : Sep 30, 2022 08:13 pm IST

Mithun monthly horoscope September 2022: मिथुन राशि वालों के लिए यह महीना मिला-जुला रहने वाला है। जहां धन लाभ होगा वहीं रिलेशनशिप को बचाना होगा।

Mithun monthly horoscope September 2022- India TV Hindi
Mithun monthly horoscope September 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मिथुन राशि वालों के लिए सितंबर का महीना आर्थिक मामलों में सुविधा लेकर आएगा
  • प्रेम संबंधों में अहंकार न लेकर आएं वरना होंगे नुकसान
  • मिथुन राशि वाले बड़ों का आशीर्वाद लें और नियमित रूप से योग करें

Gemini monthly horoscope in hindi September 2022 मिथुन मासिक राशिफल सितंबर 2022: नया महीना शुरू होने जा रहा है और सितंबर 2022 मिथुन राशि वालों के लिए कई सारी नई सौगात लेकर आया है। ये महीना आपके लिए कैसा बीतेगा और किन उपायों से आप इसे बेहतर बना सकते हैं इन सभी सवालों के जवाब हम आपको देंगे, लेकिन सबसे पहले जानते हैं कि मिथुन राशि किन लोगों की होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों का जन्म 21 मई से 21 जून के बीच होता है उनकी सूर्य राशि मिथुन यानी कि Gemini होती है। आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं मिथुन राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहेगा?

Mithun monthly horoscope September मिथुन मासिक राशिफल सितंबर

मिथुन राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कुछ कड़वे और मीठे अनुभव लेकर आया है। यह कई बार दिमागी दबदबा हो सकता है, लेकिन मन को शांत रखने की कोशिश करें। अचल संपत्ति से भी लाभ की संभावनाएं हैं। प्रतिकूल परिस्थितियां उत्पन्न होंगी, आर्थिक रूप से यह समय उथल-पुथल वाला साबित हो सकता है। वहीं दाम्पत्य जीवन की बात करें तो यह उत्तम रहेगा।

Vrish monthly horoscope September 2022: सितंबर में वृष राशि वालों के रिश्ते में पड़ सकती है दरार, इन बातों का रखें ध्यान

मिथुन राशि वालों के लिए सितंबर का महीना आर्थिक मामलों में सुविधा लेकर आएगा और धन वृद्धि के लिए शुभ योग भी बन रहे हैं। आप किसी शांत जगह पर जाने का मन बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ व्यक्ति से अनबन हो सकती है, जिसकी वजह से प्रोजेक्ट पूरा होने में देरी होगी। ध्यान रहे कि प्रेम संबंधों में अहंकार न लेकर आएं वरना ये इगो आपके रिलेशनशिप को तबाह कर सकता है।

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 29 अगस्त से 4 सितंबर 2022- सूर्य की तरह चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत

बड़ों का आशीर्वाद लें और नियमित रूप से योग करें, तो आपका ये महीना सुखद और सेहतमंद बीतेगा।

श्री ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।