1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Chanakya Niti: पुरुषों से भी नहीं शेयर करनी चाहिए ये 4 बातें, वरना कोई भी उठा लेगा इसका गलत फायदा

Chanakya Niti: पुरुषों से भी नहीं शेयर करनी चाहिए ये 4 बातें, वरना कोई भी उठा लेगा इसका गलत फायदा

 Published : Sep 27, 2022 07:44 pm IST,  Updated : Sep 27, 2022 07:55 pm IST

चाणक्य नीति: आज हम आपको आचार्य चाणक्य द्वारा बताई एक ऐसी नीति के बारे में बताने वाले हैं जो आपको सुखी जीवन के लिए जानना जरूरी है।

Chanakya Niti- India TV Hindi
Chanakya Niti Image Source : INDIA TV

Highlights

  • किसी पुरुष से न शेयर करें अपनी पत्नी से जुड़ी कोई भी बात
  • अपना दुख न करें शेयर
  • धन की जानकारी किसी से न करें शेयर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को उनकी नीतियों की वजह से जाना जाता है, जो कठोर अवश्य हैं मगर ऐसी हैं जिन्हें अगर इंसान ने अपने जीवन में अपना लिया तो फिर उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। आचार्य चाणक्य महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और राजनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने महिलाओं और पुरुषों को लेकर कई तरह की नीतियां बताई हैं, आज हम आपको उनकी एक ऐसी नीति के बारे में बताने वाले हैं जिसे आपको जीवन में जरूर अपनानी चाहिए। आज हम आपको बताएंगे वो कौन से 4 राज़ हैं जिसे इंसान को दूसरे पुरुष से छिपाकर रखने चाहिए, क्योंकि अगर ये राज़ खुल गए तो मुसीबतों से आपको कोई नहीं बचा पाएगा।

Related Stories

पत्नी की बुराई

आचार्य चाणक्य ने कहा है कि किसी भी पुरुष को कभी भी अपनी पत्नी से जुड़ी बातें किसी भी पुरुष को नहीं बतानी चाहिए। पत्नी का कैरेक्टर, उसका बिहैवियर और उसकी बुराई कभी भी किसी और से नहीं करनी चाहिए। पत्नी से जुड़ी हर बात पति के अलावा किसी दूसरे पुरुष को जानने का हक नहीं है।

अपमान

अगर आपका अपमान हुआ है तो इसका जिक्र कभी भी दूसरे पुरुष से न करें, कई बार बेहद नजदीकी लोगों को लोग अपने अपमान के बारे में बता देते हैं, और इसका खामियाजा उनको बाद में भुगतना पड़ता है। इसलिए कभी भी किसी पुरुष को अपने अपमान के बारे में न बताएं।

Chanakya Niti
Image Source : INDIA TVChanakya Niti

अपना दुख न करें शेयर

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर आपको किसी तरह का कोई दुख है तो उसे खुद तक ही सीमित रखें, अगर आप दूसरों को अपना दुख बताते हैं तो वो इसका मजाक भी बना सकते हैं और फायदा भी उठा सकते हैं। इसलिए चाहे वो नौकरी से जुड़ा दुख हो या फिर परिवार से जुड़ा, दुख सिर्फ अपने तक ही रखिए।

धन के बारे में 

आचार्य चाणक्य ने कहा है कि अगर आपके पास धन है तो सिर्फ अपने तक ही उसे रखिए , कभी भी दूसरों के साथ इस बात को मत शेयर करिए कि आपके पास बहुत पैसा है, ऐसा करने से न सिर्फ धन नष्ट होता है बल्कि लोग आपका फायदा उठाकर वो धन आपसे ले भी सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें - 

Shardiya Navratri 2022: मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती को करना है प्रसन्न, नवरात्रि में जरूर अपनाएं ये खास नियम

Chankaya Niti: ऐसी पत्नी और ऐसे सेवक के साथ रहना है मौत के समान, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

Vastu Shastra: घर में पीपल के पेड़ का उगना है अशुभ, भाग्य की रेखाएं मोड़ लेती हैं अपना मुंह, छा जाती है कंगाली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म