1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budhaditya Yog: 2025 के आखिर में बन रहा बुधादित्य योग, 3 राशियों को देगा जबरदस्त लाभ, नया साल रहेगा शानदार

Budhaditya Yog: 2025 के आखिर में बन रहा बुधादित्य योग, 3 राशियों को देगा जबरदस्त लाभ, नया साल रहेगा शानदार

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Dec 17, 2025 12:46 pm IST,  Updated : Dec 17, 2025 02:49 pm IST

Budhaditya Yog: जब भी सूर्य और बुध किसी राशि में साथ आते हैं तो बुधादित्य योग बनता है। 29 दिसंबर को बुध के धनु राशि में आने से इस योग का निर्माण हो रहा है। जानिए ये योग किन राशियों की किस्मत चमका देगा।

gochar- India TV Hindi
बुधादित्य योग राशिफल Image Source : PIXABAY

Budhaditya Yog: साल के अंत में ग्रहों के राजा सूर्य और राजकुमार बुध धनु राशि में बुधादित्य योग बनाने जा रहे हैं। ये योग 29 दिसंबर 2025 से 17 जनवरी 2026 तक बना रहेगा। ज्योतिष अनुसार इस योग से 3 राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी और इनके लिए नया साल बेहद शानदार रहेगा। ये योग इन राशि वालों को बुद्धि, धन, मान-सम्मान और करियर में उन्नति देगा। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनके लिए बुधादित्य योग चमत्कारी साबित होने वाला है।

क्या है बुधादित्य योग?

ज्योतिष में सूर्य को आत्मबल, शक्ति, पद-प्रतिष्ठा और नेतृत्व का कारक माना जाता है तो वहीं बुध को बुद्धि, व्यापार, वाणी और निर्णय क्षमता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जब ये दोनों ग्रह साथ आते हैं तो व्यक्ति में तेज दिमाग, आत्मविश्वास और सफलता की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इन दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य योग बनता है जो विशेष रूप से करियर और आर्थिक मामलों में शुभ फल देता है।

बुधादित्य योग से इन 3 राशियों के खुलेंगे तरक्की के द्वार

  1. मिथुन राशि - मिथुन राशि वालों के लिए बुधादित्य योग अत्यंत लाभकारी साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलेगा। बिजनेस में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। साल के अंत में किए गए प्रयास 2026 में बड़ा फल देंगे।
  2. सिंह राशि - सिंह राशि वालों की पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति काफी मजबूत रहेगी। सरकारी कामों में सुनहरी सफलता मिलेगी और आर्थिक पक्ष काफी ज्यादा मजबूत रहेगा। नए साल में बड़ा लाभ मिलेगा।
  3. कन्या राशि - कन्या राशि वालों के लिए बुधादित्य योग धन और करियर दोनों मामलों में शुभ रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में भी खूब लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। इस योग के कारण 2026 की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shani Rashifal 2026: नए साल में शनि की सीधी चाल से बदलेगी इन 3 राशि वालों की तकदीर, हो जाएंगे अमीर

Business Horoscope 2026: नए साल में ये 4 राशियां बिजनेस की दुनिया पर करेंगी राज, मोटी कमाई के साथ शेयर मार्केट से होगा जबरदस्त मुनाफा

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।