Hanuman Jayanti 2026: 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन ही हनुमान जी का जन्म हुआ था। हर साल चैत्र पूर्णिमा के दिन धूमधाम के साथ हनुमान जयंती मनाई जाती है। हनुमान जयंती को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस पावन दिन केसरीनंदन की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से हर भय से मुक्ति मिलती है। साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा हनुमान जयंती के दिन इन 3 मंत्रों का जाप करने से धन की प्राप्ति के साथ ही हर समस्या से भी मुक्ति मिलती है।
हनुमान जयंती के दिन इन मंत्रों का करें जाप
1. धन-दौलत में वृद्धि के लिए
अगर आप अपनी तिजोरियां भरना चाहते हैं, अपने धन-दौलत में वृद्धि करना चाहते हैं, तो हनुमान जयंती के दिन आपको हनुमान जी के इस मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ नमो भगवते पंचवदनाय उत्तरमुखाय आदिवराहाय लं लं लं लं लं सकल संपत्कराय स्वाहा।। हनुमान जयंती के दिन इस मंत्र का जप करने से आपकी धन-दौलत में वृद्धि होगी और आपकी तिजोरियां भरी रहेंगी।
2. समस्याओं से छुटकारा के लिए
अगर आपके घर-परिवार में किसी प्रकार की परेशानी बनी हुई है, जिसके चलते सबका मन अशांत हो गया है, तो हनुमान जयंती के दिन आपको श्री हनुमान के इस मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ॐ नमो भगवते पंचवदनाय दक्षिणमुखाय करालवदनाय नरसिंहाय ॐ ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रें ह्रौं ह्रः सकल भूत प्रमथनाय स्वाहा।। इस प्रकार मंत्र जप के बाद हनुमान जी को पुष्प अर्पित करें। हनुमान जयंती के दिन ऐसा करने से आपके घर-परिवार में चल रही परेशानी दूर होगी और सबका मन शांत रहेगा।
3. जीवन में सफलता के लिए
इसके अलावा जो लोग जीवन में खूब तरक्की पाना चाहते हैं, सफलता के शिखर पर पहुंचना चाहते हैं, उन लोगों को हनुमान जयंती हनुमान के अवसर पर हनुमान मंदिर की छत पर सवा दो हाथ लंबी लाल रंग की पताका लगानी चाहिए। साथ ही इस मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ नमो भगवते पंचवदनाय ऊर्ध्वमुखाय हयग्रीवाय रूं रूं रूं रूं रूं रुद्रमूर्तये सकलजन वशकराय स्वाहा।।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Hanuman Jayanti 2026: 2 अप्रैल को है हनुमान जयंती, जानें क्यों मनाई जाती है और क्या है इसका इतिहास