1. Hindi News
  2. धर्म
  3. काला धागा और नींबू का घर में मिलना किस बात का संकेत होता है? मिलने पर क्या करना चाहिए, जानें

काला धागा और नींबू का घर में मिलना किस बात का संकेत होता है? मिलने पर क्या करना चाहिए, जानें

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 21, 2025 11:39 am IST,  Updated : Jul 21, 2025 11:39 am IST

घर में कभी आपको अगर काला धागा और नींबू मिलता है, तो इसे किस बात का संकेत माना जाता है इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

Kala Dhaga - India TV Hindi
काला धागा और नींबू Image Source : SORA AI

भारतीय संस्कृति और ज्योतिष में काले धागे और नींबू का विशेष महत्व है। इन दोनों वस्तुओं का इस्तेमाल अक्सर बुरी नज़र, तंत्र-मंत्र और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के उपायों में किया जाता है। वहीं अगर घर में कहीं अचानक काला धागा और नींबू पड़ा मिल जाए, खासकर अगर वह किसी कोने, दरवाज़े या मुख्य द्वार के पास हो, तो इसे सामान्य घटना नहीं मानना चाहिए। 

ये किसी के द्वारा आपके घर में किया गया तंत्र हो सकता है। यह घटना इस बात का संकेत हो सकती है कि किसी ने तंत्र-मंत्र या नज़र दोष के जरिए आपके घर या परिवार पर नकारात्मक प्रभाव डालने की कोशिश की जा रही है। काले धागे और नींबू का इस्तेमाल आमतौर पर नकारात्मक शक्तियों को बांधने या किसी पर अलौकिक बाधा डालने के लिए किया जाता है। कई बार यह भी देखा गया है कि प्रतिस्पर्धा, ईर्ष्या या दुश्मनी के कारण लोग ये सब चीज़ें दूसरों के घर के बाहर रख देते हैं। 

यह भी संभव है कि यह एक संयोग हो, लेकिन अगर ऐसी चीज़ें बार-बार मिलें, या घर में कलह, बीमारी, धन हानि या मानसिक अशांति बढ़ने लगे, तो इसे किसी अलौकिक शक्ति या नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है। आइए सेलिब्रिटी ज्योतिष चिराग दारुवाला से जानते हैं घर में काला धागा और नींबू मिलने पर क्या कर सकते है ।

घर में काला धागा और नींबू मिलने पर क्या करें? ये हैं उपाय

  • इसे हाथों से न छुएं - चिमटी, लकड़ी या कागज़ से उठाएं।
  • जिस जगह यह वस्तु मिली है, वहाँ गंगाजल छिड़कें। नींबू और काले धागे को बहते पानी में प्रवाहित करें या किसी सुनसान जगह पर मिट्टी में दबा दें।
  • हनुमान चालीसा, दुर्गा सप्तशती या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  • घर में कपूर जलाएं, लौंग और धूपबत्ती जलाएं ताकि वातावरण शुद्ध हो।
  • हर मंगलवार/शनिवार को घर के बाहर नींबू और हरी मिर्च टांगने की परंपरा है, ताकि नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश न कर सके।
  • अगर ऐसा बार-बार हो रहा है, तो किसी विश्वसनीय तांत्रिक या पंडित से घर की शुद्धि करवाएं या रक्षा कवच बंधवाएं।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें:

कपूर से नजर उतारते समय इन सामग्रियों को शामिल करना भी जरूरी, यहां जान लें पूरी विधि

सावन के दूसरे सोमवार पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए? महादेव को ऐसे करें प्रसन्न

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।