Rashifal 2026: नये साल की शुरुआत में सूर्य देव धनु राशि में, चंद्रमा वृषभ में, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में, शनि मीन में, गुरु मिथुन राशि में, मंगल धनु राशि में और बुध देव भी धनु राशि में ही विराजमान रहेंगे। ग्रहों की ये स्थिति 2 राशियों के लिए काफी शुभ दिखाई दे रही है। इन राशियों की किस्मत नए साल में चमक जाएगी। यहां हम जिन दो राशियों की बात कर रहे हैं उन राशियों के स्वामी शनि देव है और पूरे साल राशि स्वामी की विशेष कृपा इन राशियों पर रहेगी। चलिए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में।
मकर राशि: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी

शनि की प्रिय राशि मकर के लिए नया साल शानदार रहेगा। इस वर्ष करियर में अचानक कोई बड़ी सफलता मिलेगी। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कारोबार या धन से संबंधित किसी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप अपने कारोबार में कुछ बदलाव लायेंगे। इस वर्ष के अंत तक आपको आय के कई नए स्रोत मिलेंगे। कुल मिलाकर नए साल में आपका सुनहरा दौर शुरू होने वाला है।
कुंभ राशि: करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर जाने वाला है

कुंभ शनि की प्रिय राशि है और इस साल में इस राशि वालों का करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर जाने वाला है। काम के प्रति आपका हुनर देखने को मिलेगा। कम मेहनत में ही आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी लग सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिये तो यह वर्ष एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इस वर्ष में आपके पास पैसों की कमी नहीं होगी।
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026