1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 03 February 2024: इन मूलांक वालों को बरतनी होगी सावधानी, बढ़ सकता है जेब खर्च! पढ़िए आज का अंक ज्योतिष

Numerology 03 February 2024: इन मूलांक वालों को बरतनी होगी सावधानी, बढ़ सकता है जेब खर्च! पढ़िए आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Aditya Mehrotra
 Published : Feb 03, 2024 06:30 am IST,  Updated : Feb 03, 2024 06:30 am IST

Numerology 03 February 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (03 फरवरी 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 03 February 2024- India TV Hindi
Numerology 03 February 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 03 February 2024: आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 5 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक- 1 आज आपके करियर में जो भी समस्याएं आ रही हैं, वो दूर हो जाएंगी।
  • मूलांक- 2 आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका पूरा दिन खुशनुमा रहेगा।
  • मूलांक- 3 आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके जीवन में कुछ नए मोड़ लाएगी।
  • मूलांक- 4 आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे इससे आपको अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं।
  • मूलांक- 5 काफी समय से अधूरे काम को पूरा करने का आज सही समय है, आप काम को समय से पूरा करेंगे।
  • मूलांक- 6 आज ऑफिस के कलीग आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा होगा।
  • मूलांक- 7 आज आपके घर में किसी खास आयोजन के कारण खर्च बढ़ेगा, दिन व्यस्तता से भरा रहेगा।
  • मूलांक- 8 आज किसी काम में आई परेशानी से छुटकारा पाने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है।
  • मूलांक- 9 आज आपको आसपास के लोगों के व्यवहार या सोच से परेशानी हो सकती है। अपनी बातों पर कंट्रोल रखें।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Magh Gupt Navratri 2024: कब से शुरू हो रही है माघ माह की गुप्त नवरात्रि? जानिए क्या रहेगा घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Pradosh Vrat 2024: फरवरी में इस दिन रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए सही तिथि, मुहूर्त और महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।