1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 07 September 2024: आज इस मूलांक वालों को किसी मानसिक परेशानी से मिलेगा छुटकारा, बेवजह समय बर्बाद करने से बचें ये लोग, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 07 September 2024: आज इस मूलांक वालों को किसी मानसिक परेशानी से मिलेगा छुटकारा, बेवजह समय बर्बाद करने से बचें ये लोग, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 07, 2024 06:30 am IST,  Updated : Sep 07, 2024 06:30 am IST

Numerology 07 September 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (07 सितंबर 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology- India TV Hindi
Numerology Image Source : INDIA TV

Numerology 07 September 2024: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 16 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 आज आपको काम के प्रति मेहनत करने की आवश्यकता है, कारोबार में अच्छा लाभ होगा। 
  • मूलांक-2 आज आप किसी मंदिर जाकर थोड़ा समय बिताएंगे आपके मन में भक्ति का भाव रहेगा।
  • मूलांक-3 आज आपको किसी खास व्यक्ति का साथ मिलने से आपको ख़ुशी होगी।
  • मूलांक-4 आज आप बेवजह अपना समय बर्बाद नहीं करेंगे, किसी काम में पूरे तन-मन से लगे रहेंगे। 
  • मूलांक-5  आज कोई ऐसा काम पूरा होगा, जिनके पूरे होने की उम्मीदे बहुत कम थी। 
  • मूलांक-6 किसी करीबी मित्र से काफी दिनों से कोई बात शेयर करना चाहते है, तो कर सकते है।
  • मूलांक-7 अगर कोई पुरानी बात आपके दिमाग में चल रही है, तो आज उससे छुटकारा मिलेगा।
  • मूलांक-8 ऑफिस में अपने काम पर ध्यान दें, इधर उधर की बातों में पड़ने से समय बर्बाद होगा।
  • मूलांक-9 बहुत दिनों से किसी से मिलने की ख्वाहिश पूरी होगी, आपकी ख़ुशी में चार चाँद लग जायेंगे।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

भगवान गणेश को माता तुलसी ने दिया था ये श्राप, इसलिए बप्पा की पूजा में चढ़ाना है वर्जित, पढ़ें रोचक कहानी

सूर्य-शुक्र और केतु 18 साल बाद बनाएंगे युति, इन 3 राशियों पर दिखेगा शुभ प्रभाव, धन और मान-सम्मान की होगी प्राप्ति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।