Numerology 15 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक पूर्वभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज श्रावण मास के दौरान पड़ने वाले मंगलवार को मंगला गौरी व्रत के आलावा भौम व्रत भी किया जाता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
- मूलांक 1. आज आप अपनी व्यवस्थित दिनचर्या के साथ अच्छे से काम करेंगें।
- मूलांक 2. आज आप कुछ कार्यों को गोपनीयता के साथ करें, जिससे आपके काम पूरे हो जाएं।
- मूलांक 3. आप किसी अधूरे कार्य को पूरा करने का सफल प्रयास करेगें, जिसमें दोस्त आपकी मदद करेंगे।
- मूलांक 4. किसी से किये गए वादे को पूरा करने का आज सही समय है।
- मूलांक 5. आज आप दोस्त के साथ मिलकर किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं।
- मूलांक 6. आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते है, आपको मान-सम्मान मिलेगा।
- मूलांक 7. आज आप दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी का प्लान बना सकते हैं।
- मूलांक 8. आज आप किसी भी काम को करते वक्त धैर्य बनायें रखें।
- मूलांक 9. आज किसी काम में ज्यादा सोच-विचार न करके तुरंत निर्णय लें।
ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक
उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
कामिका एकादशी का व्रत जुलाई में कब रखा जाएगा? अभी जान लें सही तिथि और पूजा मुहूर्त
सावन में पूजा के दौरान शिवलिंग पर बस चढ़ाएं ये एक चीज, घर में कभी नहीं होगी धन-धान्य की कमी
15 July 2025 Ka Panchang: मंगलवार को है मंगला गौरी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्यादय-सूर्यास्त का समय