1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 22 November 2024: इस मूलांक वालों का मिल सकता है कहीं अटका हुआ धन, ये लोग मुकदमेबाजी से पा सकते हैं छुटकारा, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 22 November 2024: इस मूलांक वालों का मिल सकता है कहीं अटका हुआ धन, ये लोग मुकदमेबाजी से पा सकते हैं छुटकारा, पढ़ें अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Nov 22, 2024 06:30 am IST,  Updated : Nov 22, 2024 06:30 am IST

Numerology 22 November 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (22 नवंबर 2024) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 22 November - India TV Hindi
Numerology 22 November Image Source : INDIA TV

Numerology 22 November 2024:  आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज शाम 6 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 34 मिनट तक ब्रहम योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 10 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है, जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज आप कोई बिजनेस डील करने जा रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी।
  • मूलांक 2- आपके व्यापार में वृद्धि होगी, साथ ही आपको आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।
  • मूलांक 3- अगर आप कोई नया मकान खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आज आप घर में किसी से इस विचार को साझा करेंगे।
  • मूलांक 4- आज आपका रूका हुआ धन आपके पास आयेगा, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
  • मूलांक 5- ऑफिस में आज बॉस आपसे खुश रहेंगे, आपको कुछ गिफ्ट भी दे सकते है।
  • मूलांक 6- आज आपका दिन अपनों के साथ बीतेगा, साथ ही अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते है।
  • मूलांक 7- आपका कोई करीबी रिश्तेदार घर आ सकते हैं, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी।
  • मूलांक 8- कोर्ट में चल रहे मुकदमें का फैसला आपके पक्ष में आयेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। 
  • मूलांक 9- अगर आप कोई वाहन खरीदना चाहते है, तो उसके लिये आज का दिन अच्छा रहेगा।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

Vastu Tips: बच्चों को शिक्षा और करियर के क्षेत्र में मिलेगी मनचाही सफलता, अगर उनके कमरे में कर देंगे ये 4 बदलाव

Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी कब है 26 या 27 नवंबर? जान लें सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।