Thursday, January 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 25 January 2025: दोस्तों से आज इस मूलांक वालों को मिलेगा सरप्राइज, बड़ों की सलाह आएगी इनके काम, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 25 January 2025: दोस्तों से आज इस मूलांक वालों को मिलेगा सरप्राइज, बड़ों की सलाह आएगी इनके काम, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 25 January 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (25 जनवरी 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Naveen Khantwal Published : Jan 25, 2025 06:30 am IST, Updated : Jan 25, 2025 06:30 am IST
Numerology - India TV Hindi
Image Source : FILE अंक ज्योतिष

Numerology 25 January 2025: आज माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 38 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 36 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज षट्तिला एकादशी का व्रत किया जायेगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज करियर में किसी बड़ी तरक्की से परिवारजनों का मन प्रसन्न होगा।
  • मूलांक 2- आज ऑफिस में नया कलीग ज्वाइन करेगा जिससे आप प्रभावित होंगे।
  • मूलांक 3- छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, पढाई में मन लगेगा।
  • मूलांक 4- आज किसी फैसले में आपका निर्णय अंतिम निर्णय साबित होगा, लोग आपकी बात मानेंगे।
  • मूलांक 5- आज आप किसी बात को सोचकर मन ही मन में खुश होंगे, करियर को बेहतर बनाने की योजना बनायेगे।
  • मूलांक 6- दांपत्य जीवन में चल रही अनबन ख़त्म होगी, जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे।
  • मूलांक 7- आज आपका दोस्त सरप्राइज देगा, जो आपको बहुत पसंद आयेगा साथ में लंच करेंगे।
  • मूलांक 8- आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • मूलांक 9- बड़ों की सलाह से आपका काम आसानी से पूरा हो जायेगा, जिससे आपको ख़ुशी होगी। 

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

मौनी अमावस्या के बाद इस दिन होगा आखिरी अमृत स्नान, फिर ये होगा नागा साधुओं का अगला पड़ाव

Mahakumbh: महाकुंभ में दूसरे अमृत स्नान के दिन करें इन शिव मंत्रों का जप, कालसर्प दोष और और भय से मिलेगी मुक्ति

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement