1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 26 July 2025: मूलांक 9 वालों को मिल सकती है बड़ी डील, इन लोगों के लिए भी दिन रहेगा बेहतर, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 26 July 2025: मूलांक 9 वालों को मिल सकती है बड़ी डील, इन लोगों के लिए भी दिन रहेगा बेहतर, पढ़ें अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 26, 2025 08:04 am IST,  Updated : Jul 26, 2025 08:04 am IST

Numerology 26 July 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (26 जुलाई 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
अंक ज्योतिष Image Source : SORA AI

26 July 2025 Numerology: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 6 मिनट तक व्यतीपात योग रहेगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेंगे।  आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1. आज आप व्यापार बढ़ाने की बात अपने मित्र से कर सकते हैं और आप पार्टनरशिप का ऑफर भी दे सकते हैं।
  • मूलांक 2. आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे मिलने के बाद आपके अन्दर सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
  • मूलांक 3. आज आप परिवार के किसी सदस्य के साथ नए कपड़े और कुछ कीमती सामान खरीदने जा सकते है।
  • मूलांक 4. आज अपने काम और जीवन के बीच बैलेन्स बना कर रखें, आपके लिए लाभदायक रहेगा।
  • मूलांक 5. आज आपको नयी ऊंचाइयों को छूने का अवसर प्राप्त होगा, आप जिन्दगी में आगे बढेंगे।
  • मूलांक 6. महिलाएं आज घर से किसी काम की शुरुआत कर सकती है, जो उनको आत्मनिर्भर बनाएगा।
  • मूलांक 7. आज आप कुछ चीजों का एनालिसिस करेंगे, जिससे करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
  • मूलांक 8. छात्र आज सीनियर्स की मदद से अपनी पढाई को एक नयी दिशा देंगे।
  • मूलांक 9. सम्पति के मामलों में आज आपको बड़ी डील का ऑफर मिलने वाला है।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Hariyali Teej Puja Vidhi, Shubh Muhurat: हरियाली तीज पर इस विधि से करें पूजा, शिव-पार्वती की बरसेगी विशेष कृपा

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर अर्पित कर दें ये 5 चीजें, कालसर्प दोष से मिल जाएगी मुक्ति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।