1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 28 February 2025: इन दो मूलांक वालों के लिए सफलतादायक रहेगा फरवरी का आखिरी दिन, यहां पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 28 February 2025: इन दो मूलांक वालों के लिए सफलतादायक रहेगा फरवरी का आखिरी दिन, यहां पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 28, 2025 06:30 am IST,  Updated : Feb 28, 2025 06:30 am IST

Numerology 28 February 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (28 फरवरी 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
अंक ज्योतिष Image Source : FILE

Numerology 28 February 2025: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 8 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- यदि आपका व्यवसाय फैशन अथवा मॉडलिंग से जुड़ा हुआ है तो आज का दिनसुखद है।
  • मूलांक 2- आज शान्ति के लिए घरवालों के साथ समय बितायें। आप जल्द ही बहुत अच्छा महसूस करेंगे।
  • मूलांक 3- आज सुख-सुविधा और ऐशो आराम की चीजों की खरीददारी करने के लिए बाजार जायेंगे।
  • मूलांक 4- आज जीवनसाथी की मदद से कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
  • मूलांक 5- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों व मित्रों के सहयोग से आपको आर्थिक सफलता मिलेगी।
  • मूलांक 6- आज आपको कम मेहनत से श्रेष्ठ परिणाम मिलेगा, पिता की सलाह कारगर साबित होगी।
  • मूलांक 7- आज आपको आसपास के लोगों के व्यवहार या सोच से परेशानी हो सकती है। अपनी बातों पर कंट्रोल रखें।
  • मूलांक 8- आज आप धैर्य से काम लेंगे, तो आपके उलझे हुए सभी मामले सुलझ जाएंगे।
  • मूलांक 9- आज के दिन आपके विचारों और भावनाओं में ताल-मेल रहेगा | धन लाभ की उम्मीद है। 

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं-

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

28 फरवरी से इस राशि में शनि हो रहे अस्त, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अब अच्छे दिन

March 2025 Vrat Tyohar: मार्च में होली और रंग पंचमी के साथ ही मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, अभी देख लें पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।