1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 28 June 2024: आज नया काम शुरू कर सकते हैं इस मूलांक वाले लोग, पारिवारिक जीवन में इन्हें मिलेंगे सुखद परिणाम, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 28 June 2024: आज नया काम शुरू कर सकते हैं इस मूलांक वाले लोग, पारिवारिक जीवन में इन्हें मिलेंगे सुखद परिणाम, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 28, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jun 28, 2024 06:30 am IST

Numerology 28 June 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (28 जून 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : FILE

Numerology 28 June 2024: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज शाम 4 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 39 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक-1 अपने गुस्से पर काबू रखे और परिवार में सभी लोगो से प्यार से बात-चीत करें।

मूलांक-2 पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता आयेगी, किसी उत्सव या प्रोग्राम का आयोजन भी हो सकता है।
मूलांक-3 आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है, आप अपने लक्ष्य के बेहद करीब रहेंगे।
मूलांक-4 बड़ों की सलाह से आप कठिन कामों को सरलता से पूरा कर लेंगे।
मूलांक-5 आज आपका मन भक्ति भावना से भरा रहेगा, आप पास के किसी मंदिर जा सकते है।
मूलांक-6 व्यापारियों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा, अचानक आपके व्यापार में मुनाफा होगा।
मूलांक-7 किसी अजनबी की मदद कर सकते है, जिससे आपके मन को संतुष्टि मिलेगी।
मूलांक-8 किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी, उससे मिलकर आपको बहुत अच्छा लगेगा।
मूलांक-9 अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे है, तो किसी अच्छे मुहूर्त पर ही करें। 

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीकायदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

काला धागा बहुत सोच समझकर पहनें इन 4 राशियों के लोग, बिना सोचे समझे बांधा तो रूठ जाएगी किस्मत

सपने में साधु दिखें तो इसका क्या मतलब होता है? जानिए, जीवन के लिए क्या संकेत मिलता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।