1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 28 June 2025: मूलांक 3 और 9 वालों के लिए बेहद खास है दिन, इन लोगों को मिलेगा धन लाभ, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 28 June 2025: मूलांक 3 और 9 वालों के लिए बेहद खास है दिन, इन लोगों को मिलेगा धन लाभ, पढ़ें अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jun 28, 2025 06:26 am IST,  Updated : Jun 28, 2025 06:26 am IST

Numerology 28 June 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (28 जून 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

आज का अंक ज्योतिष- India TV Hindi
आज का अंक ज्योतिष Image Source : INDIA TV

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 9 बजकर 55 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। आज शाम 7 बजकर 15 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1. आज आप किसी नयी जगह घूमने जाने का प्लान बना सकते है , जिससे आपको ताजगी मिलेगी।
  • मूलांक 2. आप भगवान के दर्शन करने मंदिर जा सकते है , जिससे मन को शांति मिलेगी।
  • मूलांक 3. आज आपका दोस्त आपसे मिलने आएगा , कॉलेज की बातें होगीं अच्छा लगेगा।
  • मूलांक 4. किसी सामाजिक संस्थान में काम करने वालों को विभिन्न वर्गों से मिलने का मौका मिलेगा।
  • मूलांक 5. आज आप मनपसन्द भोजन का आनदं उठाएंगे , जिससे मन संतुष्ट होगा।
  • मूलांक 6. आज आपको किसी कल्चरल प्रोग्राम को देखने का अवसर प्राप्त होगा ,जिससे आपको अपने कल्चर की जानकारी होगी।
  • मूलांक 7. अपने साहसिक स्वभाव के कारण आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगें, जिससे लोग आपकी सराहना करेंगें।
  • मूलांक 8. आज आप धैर्य के साथ काम करेंगें, जिसका परिणाम सुखद अनुभव देने वाला होगा।
  • मूलांक 9. आज का दिन आप सगे-सम्बन्धियों के साथ बिताना पसंद करेंगें।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।