1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 29 February 2024: इन मूलांक वालों को प्राप्त होगा रुका हुआ धन, आर्थिक स्थिति मजबूत होने के हैं योग, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 29 February 2024: इन मूलांक वालों को प्राप्त होगा रुका हुआ धन, आर्थिक स्थिति मजबूत होने के हैं योग, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Bharti Singh
 Published : Feb 29, 2024 06:30 am IST,  Updated : Feb 29, 2024 06:30 am IST

Numerology 29 February 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (29 फरवरी 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology Number 29 February - India TV Hindi
Numerology Number 29 February Image Source : INDIA TV

Numerology 29 February 2024:  आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है। पंचमी तिथि गुरुवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगी शाम 5 बजकर 55 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद स्वाती नक्षत्र लग जायेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक- 1 आज आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी।

मूलांक- 2 आज आप किसी उच्च अधिकारियों के संपर्क में आयेंगे, जिनसे आप कोई महत्वपूर्ण योजना पर बात करेंगे।
मूलांक- 3 आज काफी समय से रुका हुआ पैसा आपको मिल जायेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 
मूलांक- 4 आज के दिन आपको व्यापार के क्षेत्र में यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे आपका पूरा दिन व्यस्त रहेगा।
मूलांक- 5 किसी अनजान व्यक्ति की आपके जीवन में एंट्री होगी, जिससे आपके जीवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं।
मूलांक- 6 आज कोई रिश्तेदार घर आ सकते है जिसके साथ आपका समय आनंद पूर्वक बीतेगा।
मूलांक- 7 आज किसी व्यक्ति की कही गई बातों की वजह से आप थोड़े उलझन में आ सकते हैं।
मूलांक- 8 आज आपको अचानक किसी योजना का लाभ मिल सकता है, जिसकी वजह से आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। 
मूलांक- 9 आपके मित्र आपसे कुछ पैसा उधर लेने की मांग कर सकते है और आप उनको निराश भी नही करेंगे। 

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2024: आखिर बेलपत्र चढ़ाने से क्यों भगवान शिव हो जाते हैं प्रसन्न? जानिए इसका कारण

Weekly Business Horoscope 26 February to 3 March 2024: इन लोगों के व्यापार में आएगा तगड़ा उछाल, कमाई के हैं प्रबल योग, पढ़ें साप्ताहिक बिजनेस राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।