Numerology 30 July 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 40 मिनट तक सिद्ध योग बना रहेगा। आज रात 9 बजकर 53 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री कल्कि जयंती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
- मूलांक 1. आज आप किसी स्टार्टअप का प्रस्ताव अपने दोस्त के सामने रख सकते है।
- मूलांक 2. आज आपके व्यावसायिक रिश्ते मजबूत बनेगें जो आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।
- मूलांक 3. नवविवाहित दंपत्ति आज एक – दूसरे को कुछ सरप्राइज देंगे, रिश्ते में नयापन आएगा।
- मूलांक 4. छात्रों को आज किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने का अवसर प्राप्त होगा।
- मूलांक 5. आज आपके द्वारा सराहनीय कार्य किये जायेंगे, आपका उत्साह बढ़ा रहेगा।
- मूलांक 6. साहित्य में रूचि रखने वालों को आज कुछ नया पढ़ने को मिलेगा, जो उनके दिल को छू जायेगा।
- मूलांक 7. अगर आप कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं |
- मूलांक 8. सामाजिक सेवा से जुड़े लोग आज किसी बड़े नेता के साथ मीटिंग करेंगे।
- मूलांक 9. आज आपको सम्पत्ति से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी, बढ़िया डील मिलने के योग बन रहे हैं।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन घर पर करनी है कन्हैया की पूजा, जानें क्या-क्या लगेगा सामान
Ganesh Chaturthi 2025: आखिर कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी? यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त