1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर के मध्य भाग में सीढ़ियां बनवाने से बिखर जाएगा घर परिवार, हो जाएं सचेत

Vastu Tips: घर के मध्य भाग में सीढ़ियां बनवाने से बिखर जाएगा घर परिवार, हो जाएं सचेत

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Poonam Yadav
 Published : Nov 18, 2022 07:16 am IST,  Updated : Nov 18, 2022 07:20 am IST

Vastu Tips: सीढ़ियों का निर्माण कराने के दौरान आपको दिशाओं का ध्यान रखना चाहिए। वरना इससे आपके घर परिवार पर बुरा असर पड़ सकता है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

जब भी घर बनता है तो वास्तु का विशेष ध्यान रखा जाता है, इससे हमें लाभ होता है। यदि घर बनाते वक्त वास्तु की सभी बातों का ध्यान रखा जाए तो आप कभी भी किसी भी चीज से परेशान नहीं होंगे। फिर वो आर्थिक स्थिति हो या मन को मिलने वाली शांति सभी चीजें सामान्य चलती हैं। दरअसल, वास्तु शास्त्र में घर की साज-सज्जा को लेकर कई नियम बताए गए हैं अगर इन नियमों का पालन आप करें तो आपको जीवन में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। घर में भी पॉजिटिविटी फैलती है। मशहूर ज्योतिष आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं वास्तु के अनुसार के मध्य भाग में सीढ़ियां बनवानी चाहिए या नहीं।

वास्तु शास्त्र में कल हमने बात की थी कि किस दिशा में सीढ़ियां नहीं बनवानी चाहिए और आज हम बात करेंगे घर के मध्य भाग में सीढ़ियां बनवाने के बारे में। क्या मध्य भाग में सीढ़ियां बनवाना ठीक रहता है और नहीं तो क्यों? 

Vivah panchami 2022: शादी में हो रही देर तो विवाह पंचमी पर करें ये उपाय, शादीशुदा लोगों की भी बदलेगी तकदीर

घर के मध्य भाग को ब्रह्म स्थान माना जाता है, ऐसा स्थान जहां देवताओं का वास होता है इसलिए कई लोग घर के बिल्कुल बीचों-बीच तुलसी का पौधा लगाते हैं और उसकी पूजा करते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार घर के मध्य भाग में सीढ़ियों का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। अगर इस स्थान पर आप सीढ़ियों का निर्माण करते हैं तो आप अपने जीवन में दुःख व विपत्तियों को बुलावा दे रहे हैं। इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। साथ ही घर के मध्य भाग में सीढ़ियों के होने से आर्थिक संकट भी बढ़ता है। वास्तु शास्त्र में कल हम बात करेंगे ईशान कोण में सीढ़ियों के बारे में।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7।30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Vastu Tips: घर में कभी नहीं रखनी चाहिए 3 तरह की लकड़ी, पैसे वाले को भी कर देती है बर्बाद

Morning Tips: सुबह आंख खुलते ही करें इन मंत्रों का उच्चारण, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन दौलत की नहीं होगी कमी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म