1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका दौरे पर गई इंग्लैंड की टीम का 11वां खिलाड़ी पड़ा बीमार

साउथ अफ्रीका दौरे पर गई इंग्लैंड की टीम का 11वां खिलाड़ी पड़ा बीमार

 Reported By: IANS
 Published : Dec 30, 2019 10:46 pm IST,  Updated : Dec 30, 2019 10:46 pm IST

स्टुअर्ट ब्रॉड और जोफ्रा आर्चर भी इसी बीमारी के कारण दोनों अभ्यास मैचों में नहीं खेल सके थे। इसके अलावा जो डेनले और मार्क वुड भी बीमार हैं।  

Dom Sibley 1th player of England's team on South Africa tour fell ill - India TV Hindi
Dom Sibley 1th player of England's team on South Africa tour fell ill  Image Source : GETTY IMAGES

केप टाउन। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डॉम सिबले भी सोमवार को बीमार पड़ गए। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बीमार पड़ने वाले सिबले 11वें इंग्लिश खिलाड़ी हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सिबले उसी बीमारी से ग्रसित हैं जिससे ओली पोप, क्रिस वोक्स और जैक लीच ग्रसित हैं। ये तीनों बीमारी के कारण सेंचुरियन टेस्ट नहीं खेल सके थे, जो इंग्लैंड 107 रनों से हार गया।

स्टुअर्ट ब्रॉड और जोफ्रा आर्चर भी इसी बीमारी के कारण दोनों अभ्यास मैचों में नहीं खेल सके थे। इसके अलावा जो डेनले और मार्क वुड भी बीमार हैं।

सिबले ने पहले टेस्ट मैच में चार और 29 रन बनाए थे। क्रेग ओवर्टन और डॉम बेस को कवर के तौर पर बुलया गया है। ये दोनों मंगलवार तक टीम से जुड़ जाएंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल