1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में स्वदेशी जर्सी पहनकर उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में स्वदेशी जर्सी पहनकर उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

 Edited By: IANS
 Published : Nov 11, 2020 04:05 pm IST,  Updated : Nov 11, 2020 04:05 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई टीम की इस शर्ट को दो मूल निवासी महिलाओं आंटी फियोना क्लार्क और कर्टनी हेगन के सहयोग से तैयार किया गया है।

Australia, India, sports, cricket, IND vs AUS - India TV Hindi
Mitchell Starc Image Source : CRICKET AUSTRALIA

ऑस्ट्रेलिया की पुरुष क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ होने वाली आगामी टी-20 सीरीज में स्देशी जर्सी पहनकर मैच खेलने उतरेगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बुधवार को जर्सी का डिजाइन का अनावरण किया। इस शर्ट को दो मूल निवासी महिलाओं आंटी फियोना क्लार्क और कर्टनी हेगन के सहयोग से तैयार किया गया है।

क्लार्क स्वर्गीय क्रिकेटर 'मॉस्किटो' कूजेंस की प्रत्यक्ष वंशज है। वह उन आदिवासी खिलाड़ियों में से एक जिन्होंने 1868 में ऑस्ट्रेलिया की पहली टीम के के रूप में इंग्लैंड का दौरा किया था।

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम भी इस साल की शुरुआत में ठीक इसी तरह की जर्सी पहनकर मैच खेलने उतरी थी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को पहला टी-20 मैच चार दिसंबर को कैनबरा में, जबकि दूसरा और तीसरा मैच छह और आठ दिसंबर को सिडनी में खेलना है। उससे पहले दोनों ही टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल