1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस के इस युवा खिलाड़ी पर बीसीसीआई ने लगाया दो साल का बैन, जानिए क्या है मामला?

मुंबई इंडियंस के इस युवा खिलाड़ी पर बीसीसीआई ने लगाया दो साल का बैन, जानिए क्या है मामला?

 Reported By: IANS
 Published : Jun 20, 2019 09:32 am IST,  Updated : Jun 20, 2019 09:33 am IST

बोर्ड ने एक बयान जारी कर इंग्लैंड में 21 जुलाई से शुरू हो रहे अंडर-19 इंडिया के तौर पर रासिख के स्थान पर प्रभात मौर्या को टीम में जगह दी है।

रासिख सलाम दार- India TV Hindi
रासिख सलाम दार, गेंदबाज मुंबई इंडियंस  Image Source : TWITTER- @CRICKETT20IPL

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर के तेज गेंदबाज रासिख सलाम को उम्र संबंधी फर्जीवाड़ा करने के लिए दो साल तक प्रतिबंधित कर दिया है। रासिख इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेले थे। 

बोर्ड ने एक बयान जारी कर इंग्लैंड में 21 जुलाई से शुरू हो रहे अंडर-19 इंडिया के तौर पर रासिख के स्थान पर प्रभात मौर्या को टीम में जगह दी है। 

बीसीसीआई ने बयान में कहा, "अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने 21 जुलाई से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे के लिए रासिख के स्थान पर प्रभात को टीम में चुना है। रासिख को बीसीसीआई ने उम्र संबंधी गलत दस्तावेज जमा करने के कारण दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।"

रासिख को नौ जून को अंडर-19 टीम में शामिल किया गया था। भारत की जूनियर टीम को इंग्लैंड में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी हैं। 

बता दें कि रासिख जमू एंड कश्मीर क्रिकेट से मुंबई इंडियंस की तरफ खेलें वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने थे। उन्होंने इस साल आईपीएल में शिरकत की थी। रासिख को भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफ़ान पठन की खोज बताया जाता है। जिन्होंने इस खिलाड़ी को जम्मू एंड कश्मीर क्रिकेट में मेंटरिंग के दौरान परखा था। हालाँकि दो साल बैन रासिख के करियर के लिहाज से काफी महंगा साबित हो सकता है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल