1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस : त्रिपुरा ने भीड़ कम करने के लिए क्रिकेट स्टेडियम में लगी बाजार

कोरोना वायरस : त्रिपुरा ने भीड़ कम करने के लिए क्रिकेट स्टेडियम में लगी बाजार

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 30, 2020 07:04 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 07:04 pm IST

पश्चिम त्रिपुरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मिहिर लाल दास ने बताया कि यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि बार बार मना करने के बाद भी लोग एक दूसरे से दूरी नहीं बना रहे थे। 

Bat and Ball- India TV Hindi
Bat and Ball Image Source : GETTY IMAGES

अगरतला| कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयास के तहत त्रिपुरा सरकार ने एक प्रमुख बाजार की भीड़ को कम करने के लिए उसे यहां के क्रिकेट स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सब्जी, मछली और मांस बेचने वाले यहां के प्रमुख बाजारों में से एक लेक चौमुखी बाजार को राष्ट्रीय लाकडाउन के सातवें दिन पास के स्वामी विकेकानंद स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया गया।

पश्चिम त्रिपुरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मिहिर लाल दास ने बताया कि यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि बार बार मना करने के बाद भी लोग एक दूसरे से दूरी नहीं बना रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ स्टेडियम में सिर्फ सब्जी, मछली और मांस की दुकान लगाने की अनुमति है। यह दुकानें एक तय दूरी पर लगायी गयी है ताकि लोगों के बीच दूरी बनीं रहे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल