
पहले तो उन्होंने कहा: “अश्विन ने किसी भी मैच में मुझे आउट ही नहीं किया। वो तो मैं ख़ुद अपनी वजह से दोनों मैचों में आउट हुआ, इसमें अश्विन का कोई योगदान नहीं था। किसी गेंदबाज के खिलाफ आपके खेल में तकनीकी ख़ामी चिंता की बात हो सकती है लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं था।”
डिविलियर्स ने आगे तर्क देतें हैं: “मैं उस मैच में दबदबा बनाना चाहता था। पिछले मैच में मैंने थोड़ा आलस दिखाया, स्पिन के लिए खेला जबकि गेंद काफी स्पिन नहीं हुई। पर चिंता की कोई बात नहीं है।”
बहरहाल डिविलियर्स को जब लगा कि उनका ये बयान कहीं तूल न पकड़ ले तो लगे हाथों उन्होंने अश्विन की तारीफ़ भी कर डाली और कहा कि वह विश्वस्तरीय गेंदबाज है और उसका सम्मान करना ज़रूरी है।
T20 सीरीज़ के बाद अब रविवार से वनडे सीरीज़ होने जा रही है जिसमें पांच मैच खेले जाएंगे। इसके बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ होगी।