1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के पास घरेलू सरजमीं पर T20 विश्व कप जीतने का शानदार मौका: फिंच

ऑस्ट्रेलिया के पास घरेलू सरजमीं पर T20 विश्व कप जीतने का शानदार मौका: फिंच

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 19, 2019 06:15 pm IST,  Updated : Oct 19, 2019 06:15 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच का मानना है कि यह उनकी टीम के पास खेल के सबसे छोटे प्रारूप में पहला विश्व कप जीतने का सबसे अच्छा मौका है। 

ऑस्ट्रेलिया के पास...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया के पास घरेलू सरजमीं पर T20 विश्व कप जीतने का शानदार मौका: फिंच Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| ऑस्ट्रेलिया अगले साल टी-20 विश्व कप की मेजबानी करेगा और उसके सीमित ओवरों की टीम के कप्तान एरॉन फिंच का मानना है कि यह उनकी टीम के पास खेल के सबसे छोटे प्रारूप में पहला विश्व कप जीतने का सबसे अच्छा मौका है। ऑस्ट्रेलिया ने पांच बार वनडे विश्व कप पर कब्जा जमाया है, लेकिन वह एक भी बार टी-20 विश्व कप नहीं जीत सकी है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने फिंच के हवाले से लिखा है, "यह इकलौती ट्रॉफी है जो अभी तक हमारी पुरुष टीम ने नहीं जीती है। अगले साल हमारे घर में टी-20 विश्व कप होना है और इससे बेहतर मौका हमारे लिए नहीं हो सकता।"

फिंच ने कहा, "टी-20 में कोई भी टीम किसी भी टीम को अपने दिन मात दे सकती है। इस लिहाज से यह रोचक टूर्नामेंट होगा जहां हर टीम को यह विश्वास होगा कि वह खिताब जीत सकती है।" अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है और फिंच ने अपने देश के लोगों से अपील की है कि वह बड़ी तादाद में स्टेडियमों में पहुंचें।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल