1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आलोचकों की परवाह नहीं करता, परिणाम हमारे हाथ में नहीं : मिसबाह

आलोचकों की परवाह नहीं करता, परिणाम हमारे हाथ में नहीं : मिसबाह

 Reported By: Bhasha
 Published : May 12, 2021 09:02 am IST,  Updated : May 12, 2021 09:02 am IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने मंगलवार को कहा कि आलोचकराष्ट्रीय टीम के प्रदर्शन को लेकर क्या कहते हैं वह इसकी परवाह नहीं करते।

आलोचकों की परवाह नहीं...- India TV Hindi
आलोचकों की परवाह नहीं करता, परिणाम हमारे हाथ में नहीं : मिसबाह Image Source : GETTY

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने मंगलवार को कहा कि आलोचक राष्ट्रीय टीम के प्रदर्शन को लेकर क्या कहते हैं वह इसकी परवाह नहीं करते। मिसबाह ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं उनकी और उनकी आलोचनाओं की परवाह नहीं करता। ’’

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि वह भविष्य को लेकर चिंतित नहीं हैं और एक बार में केवल एक श्रृंखला पर ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम केवल कड़ी मेहनत और अपनी तरफ से बेहतर प्रयास कर सकते हैं। परिणाम हमारे हाथ में नहीं हैं। मुख्य कोच के तौर पर मैं अपने भविष्य के बारे में नहीं सोचता।’’ 

मिस्बाह ने यह भी कहा कि टीम प्रबंधन और चयनकर्ता सभी प्रारूपों में कई नए खिलाड़ियों को आजमा रहे हैं। उन्होंने कहा, "कोविड -19 के कारण असाधारण परिस्थितियों के चलते हम विस्तारित स्क्वॉड लेने में सक्षम हैं और प्रतिभा खिलाड़ियों पर करीबी नज़र रख रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल