1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 36 गेंदों पर जोहान्सबर्ग जीता हिंदुस्तान ! भारत की जीत से डरा इंग्लैंड... घबराया ऑस्ट्रेलिया

36 गेंदों पर जोहान्सबर्ग जीता हिंदुस्तान ! भारत की जीत से डरा इंग्लैंड... घबराया ऑस्ट्रेलिया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 19, 2018 06:20 pm IST,  Updated : Feb 19, 2018 06:20 pm IST

जोहान्सबर्ग में टीम इंडिया की दमदार जीत का जश्न पूरे देश में मनाया गया। जिस तरह से विराट आर्मी ने पहले ओवर से ही हल्ला बोला। उसके सामने महज 36 गेंदों में द.अफ्रीका ने सरेंडर कर दिया था।

टीम इंडिया- India TV Hindi
टीम इंडिया

जोहान्सबर्ग में टीम इंडिया की दमदार जीत का जश्न पूरे देश में मनाया गया। जिस तरह से विराट आर्मी ने पहले ओवर से ही हल्ला बोला। उसके सामने महज 36 गेंदों में द.अफ्रीका ने सरेंडर कर दिया था।

अब आपको बताते हैं... आखिर इन 36 गेंदों में ऐसा हुआ जिसने प्रोटियाज टीम के हौसले तोड़ डाले। भारतीय पारी के शुरुआती 6 ओवर में 13 के रनरेट से 78 रन बने। जिसमें 5 छक्के और 8 चौके मिले। पावरप्ले में ये सबसे तेज रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड है। टीम इंडिया की टी-20 में लगातार पांचवीं जीत है।

जोहान्सबर्ग टी-20 में अफ्रीकी टीम शॉर्ट पिच गेंदबाज़ी की रणनीति के साथ उतरी थी। उन्होंने मैच की दूसरी गेंद से ही भारतीय बल्लेबाज़ों पर हमला बोला लेकिन इस बार उनको मुंहतोड़ जवाब मिला क्योंकि टीम इंडिया ने शॉर्ट पिच गेंदों की काट ढूंढ ली थी।

भुवनेश्वर कुमार ने कहा 'जब भी भारतीय टीम विदेश जाती है तो ये माना जाता है कि उसके बल्लेबाज शार्ट पिच गेंदों को खेलने में पूरी तरह से सक्षम नहीं हैं।  इस बार हमने ऐसा नहीं देखा। हम वास्तव में शार्ट पिच गेंदों से अच्छी तरह से निबटे। आज उन्होंने पारी के शुरू में पांच - छह ओवर में काफी शार्ट पिच गेंदें की लेकिन यह रणनीति उन पर उलटी पड़ गयी।

पहले ओवर में 3 शॉर्ट गेंद पर रोहित ने 2 छक्के और एक चौका जड़े। दूसरे ओवर में शॉर्ट गेंद पर चौका जड़ा। तीसरे ओवर में रैना ने 2 शॉर्ट पिच गेंदों पर छक्का और चौका जमाया। पांचवें ओवर में धवन ने दो शॉर्ट पिच गेंदों पर दो चौके जमाए। छठे ओवर में एक शॉर्ट पिच पर धवन ने चौका लगाया। इन 36 गेंदों में ही अफ्रीका को हार नजर आने लगी थी क्योंकि टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी ताकत बन गई है।

जाहिर है जोहान्सबर्ग टी-20 में विराट आर्मी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों ये टीम अजेय है और शॉर्ट पिच गेंदों पर ये जीत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के लिए चेतावनी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल