1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 08, 2020 11:56 pm IST,  Updated : Jan 08, 2020 11:56 pm IST

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। एंडरसन पसलियों में चोट की वजह से सीरीज के आखिरी 2 टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका के...- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। एंडरसन पसलियों में चोट की वजह से सीरीज के आखिरी 2 टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे। एंडरसन को ये चोट न्यूलैंड्स में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में लगी थी।

इस मैच में इंग्लैंड ने 189 रनों की रोमांचक जीत दर्ज करते हुए सीरीज 1-1 से बराबरी की थी। जेम्स एंडरसन ने पहली पारी में 5 विकेट जबकि दूसरी पारी में 2 विकेट चटकाए थे। एंडरसन ने 28वीं बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। इसी के साथ एंडरसन ने अपने ही देश के इयान बॉथम और भारत के रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया।

श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम टेस्ट में सबसे अधिक 67 बार पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न (37), न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली (36), भारत के अनिल कुम्बले (35), श्रीलंका के ही रंगना हेराथ (34) और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ (29) का नम्बर है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल