1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जेसन होल्डर की आईपीएल में परफॉर्मेंस देखकर बोले विंडीज के कोच, वह हमारी टी20 टीम का हिस्सा हैं

जेसन होल्डर की आईपीएल में परफॉर्मेंस देखकर बोले विंडीज के कोच, वह हमारी टी20 टीम का हिस्सा हैं

 Reported By: IANS
 Published : Nov 08, 2020 07:27 am IST,  Updated : Nov 08, 2020 07:27 am IST

सिमंस ने कहा  "ये जानते हुए कि वह आईपीएल से आ रहे हैं, उन्हें टेस्ट मैच से पहले चार दिवसीय मैच खेलने का मौका दिया जाएगा। लेकिन जेसन टी-20 के लिए हमारी सोच में हमेशा रहेंगे।"

Jason Holder performance in the IPL the coach of the Windies said, he is part of our T20 team- India TV Hindi
Jason Holder performance in the IPL the coach of the Windies said, he is part of our T20 team Image Source : IPLT20.COM

ऑकलैंड। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कोच फिल सिमंस ने कहा है कि टेस्ट टीम के कप्तान जेसन होल्डर अब भी अंतर्राष्ट्रीय टी-20 टीम का हिस्सा हैं। होल्डर को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी-20 सीरीज के लिए विंडीज टीम में जगह नहीं मिली है। उन्होंने सीपीएल में 10 विकेट लिए थे और वह आईपीएल में अब तक 13 विकेट ले चुके हैं।

आईसीसी ने सिमंस के हवाले से कहा, " जेसन के पास टी-20 क्रिकेट खेलने का मौका हमेशा से है।"

ये भी पढ़ें - DC vs SRH, Qualifer 2 : प्लेइंग इलेवन से जूझती दिल्ली का सामना मजबूत हैदराबाद से

सिमंस ने कहा,"मैं पहले ये बात साफ बता देना चाहता हूं। ये दौरा थोड़ा अजीब है। टी-20 सीरीज टेस्ट सीरीज शुरू होने से एक या दो दिन पहले ही खत्म हो रही है और चूंकि होल्डर टेस्ट टीम के कप्तान हैं,इसलिए चयनसमिति ने ये फैसला किया कि वह टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।"

उन्होंने कहा, "ये जानते हुए कि वह आईपीएल से आ रहे हैं, उन्हें टेस्ट मैच से पहले चार दिवसीय मैच खेलने का मौका दिया जाएगा। लेकिन जेसन टी-20 के लिए हमारी सोच में हमेशा रहेंगे। उन्होंने सीपीएल और अब आईपीएल में दो अच्छे साल बिताए हैं।"

न्यूजीलैंड दौरे पर वेस्टइंडीज को पहला टी-20 मैच 27 नवंबर को ईडन पार्क में खेलना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल