1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट क्रिकेट की तरह वनडे में भी चैम्पियनशिप चाहते हैं शेन वॉर्न

टेस्ट क्रिकेट की तरह वनडे में भी चैम्पियनशिप चाहते हैं शेन वॉर्न

 Reported By: IANS
 Published : Apr 07, 2020 09:51 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 09:51 pm IST

 शेन वॉर्न का मानना है कि वनडे क्रिकेट भी अपनी लोकप्रियता खोती जा रही है और इसे पुर्नजीवित करने के लिए 50 ओवरों के प्रारूप में भी चैंपियनशिप शुरू होनी चाहिए।

Shane Warne- India TV Hindi
Shane Warne Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिस्बेन| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न का मानना है कि वनडे क्रिकेट भी अपनी लोकप्रियता खोती जा रही है और इसे पुर्नजीवित करने के लिए 50 ओवरों के प्रारूप में भी चैंपियनशिप शुरू होनी चाहिए। वॉर्न ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कहा, " मैं चाहता हूं कि टेस्ट चैंपियनशिप की तरह ही वनडे में भी यह शुरू हो। "

उन्होंने कहा, " तब वनडे का संदर्भ विश्व कप तक होता है और हो सकता है कि अंक या कुछ और जोकि मुझे नहीं पता। लेकिन बहुत सारे अर्थहीन वनडे है। "

वॉर्न ने साथ वनडे में पांच मैचों की जगह तीन मैचों की सीरीज का समर्थन करते हुए कहा, " मुझे लगता है कि 50 ओवरों के मुकाबले में तीन मैच सही है। पांच मैच बहुत ज्यादा है।"

पूर्व लेग स्पिनर ने मार्क वॉ और जोंटी रोडस को इस खेल का सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर चुना।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल