1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मार्नस लाबुशैन ने ग्लामोर्गन के साथ 2022 तक बढ़ाया अपना करार

मार्नस लाबुशैन ने ग्लामोर्गन के साथ 2022 तक बढ़ाया अपना करार

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 20, 2020 01:20 pm IST,  Updated : Jun 20, 2020 01:20 pm IST

2019 में लाबुशैन ने काउंटी चैम्यिनशिप के लिए 1114 रन बनाए थे जिसमें पांच शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान उनका औसत 65 का रहा था।

Marnus Labuschagne, Glamorgan Cricket, County club, English domestic cricket, County Championship- India TV Hindi
Marnus Labuschagne Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी मार्नस लाबुशैन ने इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट क्लब ग्लामोर्गन के साथ अपने करार को 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है। लाबुशैन ने पहले काउंटी के साथ दो साल का करार किया था, लेकिन कोविड़-19 के कारण काउंटी सीजन टाल दिया गया और ऐसी स्थिति में फैसला लिया गया है कि वह 2020 सीजन के लिए वेल्स नहीं आएंगे।

क्लब के साथ करार बढ़ाने पर दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "एक साल के लिए करार बढ़ाने का फैसला आसान था। मैं 2020 सीजन में ग्लामोर्गन नहीं जा रहा था। मेरा क्लब के साथ पहला साल काफी अच्छा रहा था और इसलिए मैं अगले कुछ साल के लिए क्लब के साथ करार कर खुश हूं।"

2019 में लाबुशैन ने काउंटी चैम्यिनशिप के लिए 1114 रन बनाए थे जिसमें पांच शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान उनका औसत 65 का रहा था।

काउंटी के क्रिकेट निदेशक मार्क वैलेस ने कहा, "क्लब के साथ करार बढ़ाने में लाबुशैन ने कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई और यह उनके चरित्र के बारे में बताता है। वह क्रिकेट को प्यार करते हैं और उनका जोश काफी शानदार है। वह टीम में बेहतरीन ऊर्जा लेकर आते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल