1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. समय के साथ बेहतर होते जाएंगे पाकिस्तान के युवा गेंदबाज : वकार यूनिस

समय के साथ बेहतर होते जाएंगे पाकिस्तान के युवा गेंदबाज : वकार यूनिस

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 03, 2019 07:57 pm IST,  Updated : Dec 03, 2019 07:57 pm IST

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये तीन युवा तेज गेंदबाजों को चुना लेकिन उसका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और उनके खिलाफ टेस्ट मैचों में ढेर सारे रन बने।  

australia vs pakistan, aus vs pak, waqar younis, pakistan bowlers- India TV Hindi
Pakistan's young bowlers will get better with time: Waqar Younis Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में नाकाम रहे लेकिन गेंदबाजी कोच वकार यूनिस ने आलोचकों के निशाने पर खड़े अपने गेंदबाजों का पक्ष लेते हुए कहा कि अनुभव हासिल करने के साथ वे बेहतर बनते जाएंगे। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये तीन युवा तेज गेंदबाजों को चुना लेकिन उसका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और उनके खिलाफ टेस्ट मैचों में ढेर सारे रन बने।

पाकिस्तान को ब्रिस्बेन और एडिलेड दोनों टेस्ट मैचों में पारी से हार झेलनी पड़ी। इस खराब प्रदर्शन के कारण ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने पाकिस्तान की गेंदबाजी इकाई को ‘खराब आक्रमण’ करार दिया।

वकार ने स्वीकार किया कि यह प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने कहा, ‘‘हां मैं स्वीकार करता हूं कि यह वैसा परिणाम नहीं रहा जैसा हम चाहते थे, लेकिन जब आप किशोर होते हैं तो अपनी लाइन और लेंथ पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं जो कि टेस्ट मैचों में जरूरी है।’’ 

वकार ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि जब वे कुछ मैच खेल लेंगे तो बेहतर होते जाएंगे तथा शाहीन (शाह अफरीदी) इसका उदाहरण है। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल