1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण पाकिस्तान सुपर लीग के नॉकआउट मुकाबले हुए स्थगित

कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण पाकिस्तान सुपर लीग के नॉकआउट मुकाबले हुए स्थगित

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 17, 2020 12:46 pm IST,  Updated : Mar 17, 2020 01:54 pm IST

कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण पाकिस्तान सुपरलीग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले को पीसीबी ने स्थगित करने का फैसला किया है।

Pakistan super league, PSL, PSL 2020, Coronavirus, Coronavirus Outbreak - India TV Hindi
Pakistan super league Image Source : AP IMAGE

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का मौजूदा सीजन कोरोनावायरस के कारण रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पहले ही इस टूर्नामेंट को कम कर दिया था और चार दिन के प्लेऑफ के स्थान पर दो दिन के प्लेऑफ कराने का फैसला किया था। पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को मुल्तान सुल्तांस का सामना पेशावर जाल्मी से होना था, वहीं दूसरा सेमीफाइनल लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच लाहौर में होना था। पीएसएल-5 का फाइनल बुधवार को होना था, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है।

पाकिस्तान के अखबार द डॉन के मुताबिक, पाकिस्तान में कोरोनावायरस के अब तक कुल 184 मामले सामने आए हैं।

पूरे विश्व में इस समय फैली भयंकर बीमारी कोरोनावायरस के कारण कई खेल टूर्नामेंट या तो रद्द कर दिए गए हैं या स्थगित कर दिए गए हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन को भी 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल